Aapka Rajasthan

Banswara 525 हेक्टेयर में होगी सिंचाई, मालवीय ने किया एनीकट का शिलान्यास

 
Banswara 525 हेक्टेयर में होगी सिंचाई, मालवीय ने किया एनीकट का शिलान्यास
बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा के जल संसाधन मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय ने शुक्रवार को अनास नदी पर कसारवाड़ी एनीकट एवं सौर ऊर्जा आधारित सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना में ग्राम मुनिया, खुटा में अनास नदी पर एनीकट का निर्माण कर उस पर सौर ऊर्जा आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना स्थापित कर ग्राम कसारवाड़ी, कफचला, वागेरी, कोइदोबन, मुनिया खुटा के 525 हेक्टेयर क्षेत्र में स्प्रिंकलर विधि से सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। .

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मालवीय ने कहा कि जल संसाधन विभाग ने जिले में 7 हजार करोड़ रुपए के काम स्वीकृत किए हैं. अनास नदी पर 10 एनीकट स्वीकृत किये गये हैं, जिससे क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर कुशलगढ़ विधायक, पंचायत समिति प्रधान रामचन्द्र डिंडोर, बांसवाड़ा नगर परिषद सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी, सज्जनगढ़ उपाध्यक्ष मांगीलाल दातला, कसारवाड़ी सरपंच करपा देवी सहित जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल गुप्ता, माही परियोजना के अधिशाषी अभियंता जीतेन्द्र वर्मा, खमेरा नहर, सहायक अभियंता नीलेश पुरी सहित अन्य उपस्थित थे। शिलान्यास करते मंत्री मालवीय। एनीकट बनने से सबसे ज्यादा फायदा 1000 किसानों को होगा। दरअसल, कसारवाड़ी समेत आसपास के गांव नॉन कमांड एरिया में आते हैं। इस कारण यहां के किसान केवल बारिश में ही खेती कर पाते हैं। एनीकट के निर्माण से अब हम कम से कम दो फसल ले सकेंगे।

मंत्री डॉ. चंद्रभान 25 को बांसवाड़ा आएंगे

बांसवाड़ा राज्य के बीस सूत्री कार्यक्रम एवं समन्वय समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) डॉ. चन्द्रभान 25 सितंबर को बांसवाड़ा आएंगे। कलेक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा ने बताया कि डॉ. चन्द्रभान 25 की शाम 5 बजे पहुंचेंगे। अगले दिन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सर्किट हाऊस में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से मुलाकात करेंगे। 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक लेंगे।