Aapka Rajasthan

प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए खोला जाएगा 'महिला निवास'

 
प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए खोला जाएगा 'महिला निवास'

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा कामकाजी महिलाओं की मुश्किलों को कम करने के लिए राज्य सरकार जल्द ही ‘महिला निवास’ खोलने जा रही है। सम्भाग मुख्यालय पर 100 और जिला मुख्यालयों पर 50 महिलाओं के लिए हॉस्टल में सशुल्क ठहरने का इंतजाम होगा। पात्रता के लिए कई तरह की शर्तें भी रखी हैं। नौकरियों और उद्योग-धंधों में कामकाजी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ये हॉस्टल खोले जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता इसकी एजेंसी है। इसे ‘कामकाली महिला निवास योजना’ नाम दिया है। विभागीय निदेशक बचनेश कुमार अग्रवाल ने इस बारे में विस्तृत आदेश जारी किए हैं।

पीपीपी मोड पर संचालन, ये सुविधाएं

आवास का संचालन पीपीपी मोड पर होगा। प्रत्येक हॉस्टल में एक एक महिला प्रबंधक होंगी। हर स्थान पर 3-3 महिला केयर टेकर और 3 ही सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी होगी। निवासित महिलाओं से मैस, गीजर, पानी, बिजली आदि का खर्च अलग से लिया जाएगा। साबुन, तेल, शैम्पू जैसे अन्य खर्च महिलाओं को स्वयं वहन करने होंगे। आवास में बिस्तर, अलमारी, कुर्सी टेबल आदि सुविधा मिलेगी। प्रवेश के समय एकमुश्त 2 हजार रुपए अमानत राशि जमा करानी होगी। बांसवाड़ा   शहर के निजी कॉम्पलेक्स में वॉशरूम की सुविधा तक नहीं है। यदि है, तो गंदगी अटी पड़ी है। शहर में करीब दो दर्जन के आसपास निजी कॉम्पलेक्स हैं, ज्यादातर में साफ-सफाई का अभाव है। जबकि, इन कॉम्प्लेक्स में संचालित दुकान व कार्यालयों में महिलाएं और युवतियां कार्य करती हैं। कस्टम के पास रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह एक ऑफिस में बीते कई साल से काम कर रही हैं। पर, वॉशरूम के लिए अपने घर आना पड़ता है। कॉम्पलेक्स में आने वाले ग्राहकों को भी दिक्कतों का सामान करना पड़ता है।

नगर परिषद आयुक्त ने शहर के मंगलम कॉम्पलेक्स संचालकों को नोटिस जारी किया है। आयुक्त ने भगवतीलाल पटेल व पवन एसोसिएट्स के नाम जारी नोटिस में कहा है कि आपके परिसर में साफ-सफाई का अभाव रहता है। ऐसे में कार्मिकों को दिक्कत आती है। कॉम्प्लेक्स में मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति करना संचालकों की जिम्मेदारी है।साथ ही लिखा है इसकी शिकायत कलक्टर को की गई है। ऐसे में तत्काल इसका समाधान किया जाए। साथ ही पालना रिपोर्ट दी जाए।दाहोद रोड पर सबसे पुराना चेतक कॉम्पलेक्स है। यहां ग्राउंड पर बने वॉशरूम का दरवाजा इसलिए बंद रहता है कि बदबू ना आए। जबकि इस कॉम्पलेक्स में हर दिन हजारों की संख्या में ग्राहक आते हैं। साथ ही राजनीतिक पार्टी का कार्यालय भी है।