Aapka Rajasthan

Banswara जिले में कृष्ण सेवा संस्थान ने गायों को खिलाई सवामणी

 
Banswara जिले में कृष्ण सेवा संस्थान ने गायों को खिलाई सवामणी

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क,  कृष्णा सेवा संस्थान की ओर से अमावस्या के अवसर पर मदारेश्वर स्थित गोशाला गौ माता का पूजन कर सभी गायों को चारा खिलाकर सवामणी का भोग लगाया। इस अवसर पर गोशाला शारदा परमार ने बताया कि प्रतिदिन भामाशाहों के सहयोग यहां पर सवामणी का भोग लगाया जाता है,

संस्था की अध्यक्ष सोनू अग्रवाल ने संस्थान की सभी बहनों के साथ गौ माता की पूजा अर्चना कर, गायों को भोजन कराया। इस अवसर पर संस्था की किरण पूनिया, राची नायर, सुनीता मीणा, प्रतिभा, रिंकी नागर, हीना पांडिया आदि मौजूद रही।