Aapka Rajasthan

Banswara शहर में नवभारत साक्षरता वीटी प्रशिक्षण अभियान की विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी

 
Banswara शहर में नवभारत साक्षरता वीटी प्रशिक्षण अभियान की विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी 

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत वीटी प्रशिक्षण का आयोजन बांसवाड़ा ब्लॉक के उमावि बडवी एवं देवगढ़ में गुरुवार को संपन्न हुआ।उमावि बडवी में आयोजित वीटी प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीबीईंओ रेखा रोत ने कहा कि नवभारत साक्षरता के वीटी अपने लर्नर्स को पढ़ना, लिखना और संख्या ज्ञान के साथ नवीन तकनीकी से जुड़ी व्यवस्थाओं से अवगत करवाए ताकि वह अपने दैनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा कर सके। उन्होंने अभियान की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ मुकेश उपाध्याय एवं ब्लॉक समन्वयक संजय पाठक ने भी विचार व्यक्त किए एवं प्रोजेक्टर प्रस्तुतीकरण किया। संचालन आरपी नवनीत भट्ट ने किया एवं आभार मनोज भावसार ने माना।

- उमावि देवगढ़ में आयोजित वीटी प्रशिक्षण को जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी एन द्विवेदी एवं प्रधानाचार्य केआरपी रोशन जोशी ने संबोधित करते हुए नवभारत साक्षरता कार्यक्रम तथा लर्नर्स के लिए संचालित साक्षरता कक्षाओं से संबंधित मार्गदर्शक उजास पुस्तिकाओं एवं वीडियो सहित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से नवभारत साक्षरता अभियान से संबंधित संपूर्ण गतिविधि व कार्यों का प्रस्तुतीकरण केआरपी रोशन जोशी एवं आरपी जितेंद्र सिंह ने किया गया।कार्यक्रम के आरंभ में कार्यवाहक प्रधानाचार्य सीमा अधिकारी ने