Aapka Rajasthan

Banswara रिक्त पद नहीं होने पर नवचयनित शिक्षकों को महात्मा गांधी विद्यालयों में भी नियुक्ति मिलेगी

 
Banswara रिक्त पद नहीं होने पर नवचयनित शिक्षकों को महात्मा गांधी विद्यालयों में भी नियुक्ति मिलेगी

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा शिक्षक भर्ती 2022 में चयनित लेवल-2 के गणित, विज्ञान व अंग्रेजी के शिक्षक अब प्राथमिक कक्षाओं को भी पढ़ाएंगे। नव चयनित शिक्षकों को महात्मा गांधी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम के बच्चों को भी पढ़ाना होगा। डीपीसी और सेटअप परिवर्तन नहीं कर सीधे नए शिक्षकों को नियुक्ति देने से उनके लिए पर्याप्त पद ही नहीं बचे हैं। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने खाली पद नहीं होने की स्थिति में शिक्षकों को महात्मा गांधी स्कूलों व लेवल-2 के शिक्षकों को भी प्राथमिक स्कूलों में नियुक्ति देना तय किया है। नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति के लिए जारी काउंसलिंग के दिशा निर्देशों में निदेशक कानाराम ने इसका साफ जिक्र किया है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार शिक्षा विभाग यदि यदि सरकार डीपीसी और ग्रेड थर्ड शिक्षकों का तबादला करते हुए उनका माध्यमिक शिक्षा विभाग में सेटअप परिवर्तन करती तो ये अव्यवस्था नहीं होती। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में नए अभ्यर्थियों के लिए पद खाली होने के साथ इससे तबादलों का इंतजार कर रहे शिक्षकों को भी राहत मिलती। पर शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

भर्ती 48 हजार पदों की, पद 21 हजार : राज्य सरकार ने ग्रेड थर्ड शिक्षकों के 48 हजार पदों पर भर्ती की है। इनमें लेवल-1 के 21 हजार तथा लेवल-2 के 27 हजार पद शामिल है। जबकि सेटअप परिवर्तन और डीपीसी नहीं करने पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के पास करीब 29 हजार पद ही बचे हैं। जिनमें से भी महात्मा गांधी व अन्य विभागों में प्रतिनियुक्ति पर लगे करीब सात हजार शिक्षकों के पदों का वेतन आहरण हो रहा है। ऐसे में विभाग के पास करीब 21 हजार ही पद बचे हैं। लिहाजा इन शिक्षकों को मजबूरन माध्यमिक शिक्षा व महात्मा गांधी स्कूलों में नियुक्त करना पड़ रहा है। नई भर्ती के शिक्षकों की नियुक्ति से तबादलों का इंतजार कर रहे शिक्षकों को भी बड़ा धक्का लगा है।