Banswara गोवर्धन गौशाला तलवाड़ा से निकाली गई गौ शोभा यात्रा
बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, गोवर्धन गोशाला तलवाड़ा में शनिवार को गौ ग्राम शोभायात्रा गोपाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिसमें बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाश महाराज व गौसंत रघुवीरदास महाराज ने आशीर्वचन देते हुए गौ महिमा व गौ सेवा का वर्णन किया। प्रांत प्रचारक मूरलीधर ने बताया कि गौ माता से प्राप्त होने वाले पंचगव्य से किसान एवं पशुपालक की आय में वृद्धि होती है। इससे पकने वाली फसलें पौष्टिक होती हैं, जो स्वास्थ्य वर्धक होती हैं। हर घर गाय हो इस उद्देश्य से सियापुर में गोपाष्टमी महोत्सव पर 40 गायों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत गौ शाला के अध्यक्ष जयनत द्विवेदी ने किया।
उन्होंने बताया कि कस्बे में विगत 5 वर्षों से गोपाष्टमी पर आयोजन किए जा रहे है। आशीष द्विवेदी ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन संतों के सानिध्य में गौशाला में आरती के बाद गोरड़ी के लिए शोभायात्रा प्रस्थान की गई। जो दूसरे दिन घलकिया होते हुए गोपाष्टमी पर सियापुर पहुंगी। इस अवसर पर गौशाला के कांतिलाल व्यास, कमल शुक्ला, विकेश त्रिवेदी, अमित त्रिवेदी, विभाग प्रचारक विकास राज, जिला प्रचारक गोविंद, दिनेश त्रिवेदी, जगदीश व्यास, भूपेंद्र जोशी, राजेश मेहता, कांतिलाल, भूरालाल चरपोटा, प्रवीण त्रिवेदी, वैभव त्रिवेदी, मोहित त्रिवेदी, शैलेंद्र व्यास, रजत पाठक, मोहित व्यास, तरुण द्विवेदी, हरीश जितेंद्र आदि शोभायात्रा में मौजूद रहे। संचालन आशीष द्विवेदी ने किया।
