Aapka Rajasthan

Banswara देर रात कॉलोनी में कंबल ओढ़े दिखे चार संदिग्ध

 
Banswara देर रात कॉलोनी में कंबल ओढ़े दिखे चार संदिग्ध

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, शहर के मंदारेश्वर क्षेत्र में रविवार देररात चार संदिग्ध व्यक्ति कंबल ओढ़े क्षेत्र में घूमते नजर आए। यहां सीआईडी ऑफिस के नजदीक एक चौकीदार ने उन्हें देख लिया तो वहां से भाग गए। बाद में वह मंदारेश्वर मार्ग की तरफ लगे सीसीटीवी में दिखाई दिए।

जहां कुत्ते के भौंकने पर भाग निकले। इसके बाद नबीपुरा क्षेत्र में चारों व्यक्ति रात 2:15 बजे तेल का डिब्बा और बाइक ले जाते हुए नजर आए। क्षेत्रवासी एडवोकेट सलीम खान ने बताया कि चौकीदार ने चारों संदिग्धों को देखा था। हालांकि इसे लेकर सोमवार शाम तक पुलिस में किसी तरह की कोई रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी नहीं है।