Banswara जिले के लक्ष्मणगढ़ झरी गांव में मादा लेपर्ड मिली घायल

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा जिले के लक्ष्मणगढ़ झरी गांव में एक मादा लेपर्ड जख्मी हालत में मिली। इसे इलाज के लिए वन विभाग की टीम बांसवाड़ा पशु चिकित्सालय लेकर पहुंची। लेपर्ड के एक पैर पर गंभीर घाव से काफी कीड़े पड़ गए हैं।
डॉक्टर की टीम इलाज में जुटी है। वनपाल ने बताया कि सुबह पूर्व सरपंच जूना भाई ने सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि यहां लेपर्ड पड़ा हुआ है। सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां जाकर देखा तो लेपर्ड के पैर में चोट लगी थी। उसे पिंजरे में डालकर बांसवाड़ा वेटरनरी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।
वनपाल ने बताया कि यह मादा लेपर्ड है, प्रथम दृष्टया यह आपसी झगड़े में घायल हुई लगती है। क्योंकि लेपर्ड में अपनी अपनी टेरिटरी को लेकर झगड़ा होता रहता है। यही लगता है कि इसी कारण यह घायल हुई होगी। जहां यह घटना हुई उस वन नाके में 12 के करीब लेपर्ड का इलाका है।
वनपाल से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह एक किसान खेत में जा रहा था तब लेपर्ड उसे देख कर गुर्राया। घायल होने के कारण लेपर्ड ने किसान पर हमला नहीं किया। उसने किसान ने पूर्व सरपंच को लेपर्ड के घायल होने की सूचना दी।