Aapka Rajasthan

Banswara बांसवाड़ा विधानसभा से धन सिंह को मिला टिकट, समर्थको ने जताई ख़ुशी

 
Banswara बांसवाड़ा विधानसभा से धन सिंह को मिला टिकट, समर्थको ने जताई ख़ुशी 

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा भाजपा की गुरुवार को जारी प्रत्याशियों की लिस्ट में बांसवाड़ा विधानसभा से धन सिंह रावत को टिकट दिया गया है। इस सीट से हकरु मईड़ा टिकट की मांग कर रहे थे। भास्कर से खास बातचीत में हकरु मईड़ा ने टिकट कटने पर नाराजगी जाहिर की। टिकट कटने पर हकरु मईडा से भास्कर की बातचीत हकरू मईड़ा ने कहा कि बांसवाड़ा में अर्जुन सिंह बामनिया और महेंद्रजीत सिंह मालवीय में विवाद है। मालवीय चाहते थे कि उनके समधी को किसी ना किसी तरीके से टिकट मिल जाए और उन्हें सेट कर दिया जाए। अब वे धन सिंह की मदद करेंगे। मईड़ा ने कहा पिछले चुनाव में मुझे टिकट मिलने पर धन सिंह बागी रहा। वो चाहते हैं कि बांसवाड़ा में कोई स्थानीय नहीं पनपे। मालवीय और धन सिंह दोनों बागीदौरा के हैं। दोनों पंचायत और लोकसभा में मुझे हारने की कोशिश की। वो पंचायत में भी घूमे और लोगों को कहा कि हकरु को आप हरा दो। यह उनकी मोनोपोली रही है, इसलिए मैं निर्दलीय चुनाव लडूंगा। मईड़ा का आरोप- धन सिंह का मकान सरकारी जमीन पर हकरू मईड़ा ने कहा- मैंने तो फॉर्म पार्टी का तैयार किया था लेकिन अब निर्दलीय भरुंगा। धन सिंह ने 5 साल जनता के सुख-दुख में साथ नहीं दिया। मईड़ा ने आरोप लगाया कि धन सिंह ने मकान भी सरकारी जमीन पर बनाया। 10 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। नहर जा रही है उसे बंद कर रखा है। उनके समधी मंत्री हैं इसलिए अब तक बचे हुए हैं।

बांसवाड़ा में आज 4 प्रत्याशी दाखिल करेंगे नामांकन

बांसवाड़ा जिले में आज 4 बड़े दिग्गज नामांकन दाखिल करेंगे। बांसवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन सिंह बमनिया, कुशलगढ़ से भाजपा के भीमाभाई का नामांकन होगा। सबसे रोचक मुकाबला बागीदौरा से भाजपा की कृष्णा कटारा और कांग्रेस के दिग्गज मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालविया का नामांकन है। दोनों ने नामांकन से पहले बागीदौरा में जनसभा का आयोजन किया है।

कृष्णा के समर्थन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे

कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में कोई बड़ा चेहरा पार्टी का नहीं बुलाया गया है। वहीं कृष्णा कटारा के नामांकन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बागीदौरा पहुंचे। इससे पहले उन्होंने त्रिपुरा सुंदरी में पूजा-अर्चना की। त्रिपुरा सुंदरी हेलिपेड पर सांसद कनकमल कटारा, जिला अध्यक्ष लाभ चंद पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर पटेल, बांसवाड़ा प्रधान बलवीर रावत निर्मला मकवाना , जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र वैष्णव , पूर्व जिला महामंत्री लाल सिंह पटेल मीडिया प्रभारी संजय पंड्या, बलवंत पंचाल ने स्वागत किया। मालवीया को उपमुख्यमंत्री बनाने की उठाई मांगबागीदौरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र जीत सिंह मालवीया की नामांकन के बाद सभा में जिला प्रमुख और मंत्री मालवीया की पत्नी रेशम मालवीया से कहा कि इस बार मालवीया साहब को एक लाख वोट से जीताना है और हमें मांग रखनी है कि मालवीया को उप मुख्यमंत्री बनाना है | यह तभी संभव है जब आप लोग सबसे ज्यादा वोट से जीत दिलाएंगे |

.