Banswara की 4 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, गढ़ी से बीजेपी के कैलाश मीणा जीते
बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा जिले में 5 विधानसभा सीटों की तस्वीर करीब-करीब साफ हो गई है। कांग्रेस ने बांसवाड़ा, बागीदौरा, कुशलगढ़ और घाटोल समेत 4 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी को महज गढ़ी विधानसभा सीट पर जीत मिली है। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी कैलाश मीणा को जीत हासिल हुई है। घाटोल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नानालाल निनामा 3649 वोट से जीत चुके है। बागीदौरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र जीत सिंह मालवीया जीते है। वहीं बांसवाड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुनसिंह बामानिया की जीत हुई है। जबकि कुशलगढ़ सीट पर भी कांग्रेस प्रत्याशी रमीला खड़िया की जीत हुई है। बांसवाड़ा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी धनसिंह रावत ने रिकाउंटिंग की मांग की है, जिसके बाद इस सीट पर रिकाउंटिंग में बामानिया 1588 वोट से जीते।
घाटोल से कांग्रेस के नानालाल निनामा जीते, अर्जुनसिंह बामानिया 1588 वोट से जीते
विधानसभा सीट |
जीते, कितने वोट से |
हारे |
बांसवाड़ा |
अर्जुनसिंह बामानिया (कांग्रेस) 1588 वोट से |
धनसिंह रावत (बीजेपी) |
बागीदौरा |
महेंद्रजीत सिंह मालवीय (कांग्रेस) 41355 वोट से |
जयकिशन (BAP) |
कुशलगढ़ |
रमीला खडिया (कांग्रेस) 9804 वोट से |
भीमा भाई(भाजपा) |
घाटोल |
नानालाल निनामा (कांग्रेस) 3691 वोट से |
अशोक निनामा (BAP) |
गढ़ी |
कैलाश मीणा (बीजेपी) 15107 वोट से |
शंकरलाल चरपोटा(कांग्रेस) |
निर्दलीय प्रत्याशी को काउंटिंग स्थल पर नहीं मिला प्रवेश
निर्दलीय प्रत्याशी ।
गढ़ी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी को ही काउंटिंग देखने का अब मौका नहीं मिला। क्योंकि उनके पास प्रशासन के द्वारा जारी किया गया पास नहीं था। ऐसे में प्रत्याशी कुगालाल अहाड़ा को पास नहीं होने के कारण पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया। उन्होंने बताया कि वह फुटबॉल के चुनाव चिन्ह पर मैदान में है और अब अपनी ही काउंटिंग देखने के लिए नहीं जा पाएंगे। जबकि उनके द्वारा बनाए गए एजेंट स्थल पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह गलत है कि एक प्रत्याशी को भी स्वयं की काउंटिंग देखने के लिए प्रशासन में पास नहीं दिया है।
बांसवाड़ा विधानसभा
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोट मिले |
धनसिंह रावत | भाजपा | 91617 |
अर्जुनसिंह बामनिया | कांग्रेस | 93017 |
भगवतीलाल | बीटीपी | 1387 |
हेूमंत राणा | बीएपी | 34666 |
प्रकाश चरपोटा | बसपा | 1910 |
धनसिंह | निर्दलीय | 3327 |
कुल वोटर-: 2,80,983, वोटिंग हुई-: 81.03%
बागीदौरा विधानसभा
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोट मिले |
कृष्णा कटारा | भाजपा | 45140 |
महेंद्र जीतसिंह मालवीया | कांग्रेस | 101742 |
प्रवीण | बहुजन समाज पार्टी | 2759 |
बसंत गरासिया | बीटीपी | 8517 |
जयकृष्ण पटेल | बीएपी | 60387 |
कुल वोटर-: 2,64,731, वोटिंग हुई-: 83.38%
घाटोल विधानसभा
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोट मिले |
मानशंकर निनामा | भाजपा | 65537 |
नानालाल निनामा | कांग्रेस | 88335 |
बापूलाल गणावा | बसपा | 1585 |
नारायण लाल | आम आदमी पार्टी | 3935 |
धीरजमल | बीटीपी | 1867 |
अशोक कुमार | भारतीय आदिवासी पार्टी | 86644 |
कांतिलाल रावत | निर्दलीय | 1586 |
कुल वोटर-: 2,89,328, वोटिंग हुई-: 85.35%
कुशलगढ़ विधानसभा
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोट मिले |
भीमा भाई | भाजपा | 87676 |
रमिला खडिया | कांग्रेस | 97480 |
विजयसिंह | आम आदमी पार्टी | 2480 |
देवचंद मावी | बीटीपी | 981 |
राजेंद्र आमलियार | भारत आदिवासी पार्टी | 33758 |
दिनेश | बीएमपी | 754 |
अशोक निर्दलीय | निर्दलीय | 1353 |
सोमेश्वर | निर्दलीय | 4327 |
ओंकार सिंह | निर्दलीय | 1041 |
हरेंद्र | बसपा | 719 |
कुल वोटर-: 2,64,872, वोटिंग हुई-: 88.13%
गढ़ी विधानसभा
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोट मिले |
कैलाश मीणा | भाजपा | 87392 |
शंकरलाल रावत | कांग्रेस | 72285 |
सुर्यलाल | बसपा | 1875 |
विजयपाल कटारा | बीटीपी | 1609 |
मणिलाल गरासिया | भारतीय आदिवासी पार्टी | 43525 |
विनोद | बीएमपी | 1072 |
पंकज चरपोटा | निर्दलीस | 3946 |
लक्ष्मणलाल | निर्दलीय | 2295 |
कुगालाल | निर्दलीय | 856 |
शैलेंद्र रोत | निर्दलीय | 3420 |
निपेष | निर्दलीय | 1140 |
प्रेमिला | निर्दलीय | 1909 |
कुल वोटर-: 2,89,328, वोटिंग हुई-: 77.57%