Aapka Rajasthan

Banswara सांसदों के निलंबन मामले में कांग्रेस ने कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया

 
Banswara सांसदों के निलंबन मामले में कांग्रेस ने कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, संसद के दोनों सदनों से विपक्ष के 146 सांसदों को निलंबन के विरोध में कांग्रेस कार्यालय से जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या ने कहा कि भाजपा का यह कृत्य लोकतांत्रिक सिद्धांतों की हत्या है। 146 सांसदों निलंबन करके संसद की गरिमा को भंग किया है और विपक्ष का लोकतंत्र के मर्यादाओं का उल्लंघन किया है।

इस तरह से भारतीय जनता पार्टी द्वारा तानाशाही करके विपक्ष के सांसदों की जुबान बंद की जा रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी देश की पार्टी है आम जनता की पार्टी है आम जनता की आवाज को लेकर कांग्रेस पार्टी कभी पीछे नहीं हटेगी। यह जो कुछ भी हो रहा है वह लोकतंत्र के ऊपर बड़ा प्रहार है। आज इसी को लेकर कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च निकाल कर कलेक्टर गेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । उस दौरान सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी पूर्व जिला अध्यक्ष नगर मंडल अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।