Aapka Rajasthan

Banswara राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने को लेकर कांग्रेसी धरने पर

 
Banswara राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने को लेकर कांग्रेसी धरने पर

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम के उत्तरी लखीमपुर में हुए हमले के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर मौन सत्याग्रह कर धरना दिया गया। महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह किया। भाजपा पर निशान भी साधा।

जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र पंड्या ने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा न्याय यात्रा निकाली जा रही है। कल उन्हें असम में मंदिर में जाने से रोका गया। जिससे साफ दर्शाता है कि भाजपा धर्म की ठेकेदार बनी हुई है। वह हिंदू धर्म के मसीहा अपने आप ही हो रखे हैं। पार्षद नटवर तेली ने कहा कि मौन सत्याग्रह किया जा रहा है जिससे कि भारतीय जनता पार्टी को सद्बुद्धि आए और वह समझे कि भगवान किसी एक का नहीं है। कांग्रेस ईश्वर, अल्लाह सबको मानने वाले लोग हैं। जब उनके नेता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे तब उन्हें रोका गया उसका सभी आज विरोध कर रहे हैं।

-मुकेश जोशी ने कहा कि प्राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान उनकी गाड़ी के कांच तोड़े गए और पोस्टर बैनर भी फाड़े गए। यह भाजपा का असली चेहरा दिखाता है। इस दौरान देवबाला राठौड़, कृष्णपाल सिंह, बुरहान रतलामी, विनोद पाठक, चंदा डामोर, ललित पाटीदार मौजूद रहे।