Aapka Rajasthan

Banswara भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी राजस्थान के माध्यम से राज्य सरकार की कमियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा

 
Banswara भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी राजस्थान के माध्यम से राज्य सरकार की कमियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा भाजपा के नहीं सहेगा राजस्थान आंदोलन के तहत मंडल स्तर पर होने वाले धरना प्रदर्शन व पदयात्रा की तैयारी को लेकर बुधवार को पूर्व मंत्री धनसिंह रावत ने ग्रामीण मंडल बांसवाड़ा की ग्राम पंचायतों में जन संपर्क किया।ारावत ने निचला घंटाला, बड़वी, झरी, चाचाकोटा, कटियोर, बोरखेड़ा, खेरडाबरा और उपला घंटाला सहित कई गावों में संपर्क करके माहीडेम चौराहे पर धरना प्रदर्शन और पद यात्रा के जरिए आक्रोश व्यक्त करने के लिए कार्यक्रम में आने की अपील की।

इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोहर व्यास, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणछोड़ पाटीदार, जिला परिषद पिंटू चरपोटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोरीलाल मईड़ा, बापूलाल मईड़ा, शंभूलाल निनामा, मांगीलाल पाटीदार, कुमकुम गोयल, कटियोर सरपंच नारायणलाल निनामा, पंचायत समिति सदस्य शांता निनामा, पंसस नारायण निनामा, पूर्व सरपंच जीवणा चरपोटा, केशवलाल डिंडोर समेत कई लोग साथ रहे। बांसवाड़ा भाजपा नगर मंडल की ओर से बुधवार को जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह राव के सान्निध्य और नगर अध्यक्ष नीलेश जैन के नेतृत्व में "नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत गांधी मूर्ति चौराहा पर धरना प्रदर्शन कर पदयात्रा निकाली। नगर महामंत्री कन्हैयालाल राठौर ने बताया कि भाजपा ने प्रदेश में कांग्रेस शासन में लूट, भ्रष्टाचार, दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही बेरोजगारी, पेपर लीक, बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

अभियान के जिला संयोजक मुकेश रावत, बांसवाड़ा विधानसभा संयोजक मनोहर पटेल, नगर संयोजक युगल उपाध्याय की अगवाई में भजपा ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही आजाद चौक से स्वामी विवेकानंद सर्किल तक कांग्रेस के कुशासन के विरोध में पदयात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल छोटी सरवन में ग्राम पंचायत दानपुर के कालिका माता मंदिर प्रांगण नही सहेगा राजस्थान अभियान के तहत कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना दिया। कार्यक्रम में मंडल के प्रभारी जिला परिषद सदस्य राजेश कटारा, सहप्रभारी पूर्व प्रधान धीरज मल गणावा, जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जिला परिषद सदस्य हकरू मईडा, पूर्व मंत्री दलीचंद मईडा सहित शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रेमसिंह भाटी ने किया। कुशलगढ़. भाजपा की मोर आश्रम में विधानसभा की “नहीं सहेगा राजस्थान” कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई।

इसमें जिला सह संयोजक कानहिंग रावत और विधानसभा संयोजक प्रताप पटेल ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर ने कहा कि नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि इसमें भाजपा कार्यकर्ता सहयोग करें। इस बार भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। बैठक में जिला मंत्री लीला पडियार, नगर पालिका अध्यक्ष बबलू मईडा, उपाध्यक्ष नितेश बैरागी, नगर मंडल अध्यक्ष जिनेंद्र सेठिया, ग्रामीण मंडल कुशलगढ़ अध्यक्ष प्रताप सिंह लबाना, सज्जनगढ़ मंडल अध्यक्ष हरेंद्र नायक, खेड़ा धरती मंडल महामंत्री तोल सिंह हटीला, ग्रामीण मंडल महामंत्री राकेश खड़िया, भाव भाई, सोहनलाल डामोर, नगर मंडल महामंत्री दिलीप टेलर, महावीर कोठारी, डूंगरा मंडल महामंत्री संजय पंचाल, हिम्मत कोठारी सज्जनगढ़ मंडल महामंत्री, थानेश्वर पटेल और रमणलाल गरासिया उपस्थित रहे।