Aapka Rajasthan

Banswsara प्रभारी मंत्री भंवर सिंह भाटी आज आएंगे 9 को मानगढ़ आयोजन में शामिल होंगे

 
Banswsara प्रभारी मंत्री भंवर सिंह भाटी आज आएंगे 9 को मानगढ़ आयोजन में शामिल होंगे

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री भंवर सिंह भाटी 7 अगस्त को बांसवाड़ा आएंगे। निजी सचिव रणवीर सिंह परिहार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाटी 7 अगस्त को सुबह 6:40 बजे जयपुर से रवाना होकर 7:50 बजेे उदयपुर पहुंचेंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर शाम को 5 बजे एयरपोर्ट से सीधे डूंगरपुर जाएंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सड़क मार्ग से रात 8 बजे बांसवाड़ा आएंगे और रात्रि विश्राम बांसवाड़ा में करेंगे। 8 अगस्त को सुबह 11 बजे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और 9 अगस्त को मानगढ़ धाम पर विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

युवा महोत्सव का आयोजन आज से

बांसवाड़ा|ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव की संपन्नता के बाद 7 और 8 अगस्त को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन श्री हरिदेव जोशी रंगमंच, सूचना केंद्र एवं महात्मा गांधी विद्यालय कुशलबाग में किया जाएगा। जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत सुबह 9 बजे से गतिविधियां पंजीकरण के साथ ही प्रारंभ हो जाएंगी। इस प्रतियोगिता में समस्त ब्लॉकों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त युवा कलाकार सहभागिता करेंगे इनके साथ ब्लॉक प्रभारी को आना अनिवार्य होगा। उद्घाटन सुबह 10 बजे मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया करेंगे।

प्रसव के 12 घंटे बाद महिला की मौत

बांसवाड़ा| डिलीवरी के 12 घंटे बाद महिला की मौत पर एमजी अस्पताल में परिजनों ने हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। लोह​ारिया की सुंदनी निवासी 20 वर्षीय ऊंचा पत्नी नरेश ने रविवार सुबह एमजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था, इसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। वहीं शाम होते हुए उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और डिलवरी के 12 घंटे बाद ही उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा दिया। सूचना पर कोतवाली से एएसआई गोविंद पाटीदार मौके पर पहुंचे और परिजनों की समझाइश कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने ऊंचा के शव को मोर्चरी में रखवाया और लोहारिया पुलिस को मामले की सूचना दे दी।