Banswara उपराष्ट्रपति धनकड़ कल आएंगे जिला, हर जगह पुलिस छावनी

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ 9 दिसंबर को बांसवाड़ा आएंगे। दौरे को देखते हुए गुरुवार को इंडियन एयर फोर्स के विमानों की तलवाड़ा एयर स्ट्रिप पर ट्रायल हुआ। सेना के दो विमान एक सुबह और एक शाम को एयर स्ट्रिप पर लैंड हुए। विमान में आए ऑफिसर ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से प्रोटोकॉल और सुरक्षा संबंधित इंतजामों पर चर्चा की। धनकड़ करीब 2 से 2.30 बजे के आसपास लैंड होंगे, जिसके बाद उनका त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है। कुछ देर रुकने के बाद वो सीधे बडवी स्थिति गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। धनकड संविधान पार्क का अवलोकन करेंगे। इसके बाद गुलाब वाटिका में पौधारोपण करेंगे। यहां से मुख्य कार्यक्रम संवाद में जीजीटीयू कैंपस और इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थी और टीचरों के साथ उच्च शिक्षा के वर्तमान स्वरूप, भविष्य, रोजगार और युवाओं से जुड़े अनेक विषयों पर संवाद होगा।
यह रहेगा यूनिवर्सिटी में होगा कार्यक्रम
-3.05 बजे विश्वविद्यालय में प्रवेश होगा।
- 3.07 बजे संविधान पार्क का अवलोकन और पौधारोपण।
- 3.17 बजे राष्ट्रगान और कुलगीत।
3.20 बजे स्वागत भाषण कुलपति द्वारा।-3.25 बजे स्टूडेंट्स और फैकल्टी से इंटरेक्शन।
-3.57 बजे प्रेजेंटेशन ऑफ़ मोमेंटो
- 3.59 बजे राष्ट्रगान
- 4 बजे ग्रुप फोटोग्राफी
-4.05 बजे रवानगी