Aapka Rajasthan

Banswara 10 दिसम्बर से 3 लाख बच्चों को पोलियो से बचाएगा स्वास्थ्य विभाग

 
Banswara 10 दिसम्बर से 3 लाख बच्चों को पोलियो से बचाएगा स्वास्थ्य विभाग

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा जिले के 302239 बच्चों को पोलियो के प्रकोप से बचाने के आगामी 10 दिसंबर से चिकित्सा विभाग अभियान शुरू करेगा। उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के लिए चिकित्सा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभियान उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस का दूसरा चरण है। इसके लिए मंगलवार को कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। अभियान को लेकर विभाग की ओर से पूरे जिले में 1046 पोलियो बूथ बनाए जाएंगे, जिसमें एएनएम, सुपरवाइजर एवं अन्य कार्मिकों को नियुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त घर-घर सर्वे के लिए भी टीम निर्धारित की जाएगी।

सीएमएचओ डॉ. एचएल ताबियार ने बताया कि जिले में 3 लाख 2 हजार 239 बच्चों को कवर किया जाएगा। जीरो से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चों को दवा पिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दिन यदि कोई बच्चा मेहमान आया हो या अन्य राज्य का भी हो तो उसे बूथ पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

दो दिन घर-घर जाएंगी टीम

कार्यवाहक आरसीएचओ डॉ राहुल डिंडोर ने बताया कि जिले में इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे भी करेगी। लगभग 3 लाख 22 हजार 870 घरों में सर्वे भी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का उददेश्य यही है कि एक भी बच्चा पोलियो की दवा से न छूटे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सख्त निर्देश दिए है।

इतने बच्चों को पिलाएंगे दवा

बांसवाड़ा शहर 17933

कुशलगढ़ शहर 1475

आनंदपुरी 25974

बागीदौरा 32576

छोटी सरवन 18021

गढ़ी 41213

घाटोल 58647

कुशलगढ़ 33348

सज्जनगढ़ 31891

तलवाड़ा 41161