Aapka Rajasthan

Banswara रोडवेज कर्मचारियों ने पेंशन और वेतन न मिलने के विरोध में किया प्रदर्शन

 
Banswara रोडवेज कर्मचारियों ने पेंशन और वेतन न मिलने के विरोध में किया प्रदर्शन

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा पिछले तीन माह से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन और सेवारत कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर मंगलवार को रोडवेज के केंद्रीय बस स्टैंड पर कर्मचारियों ने रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। बैनर लेकर निकाली गई विरोध रैली के दौरान सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने रोडवेज को बचाओ रोजगार बचाओ, कर्मचारियों को वेतन दो, पेंशनर्स को पेंशन दो जैसे नारे लगाए। रैली केंद्रीय बस स्टैंड परिसर पहुंची, जहां कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और कुछ दिनों पूर्व हुए समझौते के तहत समय पर वेतन और पेंशन राशि नहीं देने पर नाराजगी जताई। दीपावली का त्योहार नजदीक है लेकिन इसके बावजूद बीते 3 महीने से न तो पेंशन राशि और न ही वेतन दी गई है। इस दौरान हमीद खां जोया, अजीउर्रेहमान पठान, किशनलाल, सलीम खान, बाबर खान, नवीन दवे, देवीलाल पंचाल आदि मौजूद रहे।

विधि विद्यार्थियों ने किया किशोर न्याय बोर्ड की प्रक्रिया का अवलोकन

डॉ. नागेंद्र सिंह विधि महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह के निर्देशन में विधि विद्यार्थियों का एक दल जिला किशोर न्याय बोर्ड की प्रक्रिया का संजीव अवलोकन किया। जहां किशोर न्याय बोर्ड सदस्यों ने विधि विद्यार्थियों किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख तथा संरक्षण) अधिनियम 2015 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई।

भारतीय विद्या मंदिर संस्थान के सचिव शांतिलाल सेठ ने बताया कि किशोर द्वारा विधि विवादित कार्य करने से लेकर उसके बाद की देखरेख के उपबंधों को सविस्तार बताया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष तथा सदस्यों ने भी उपेक्षित बच्चों के संरक्षण तथा देखभाल संबंधित प्रावधानों से विघार्थियों को अवगत करवाया। इस अवसर पर विधि प्राध्यापक डॉ.ओम प्रकाश, डॉ. अपरा प्रजापत, डॉ. दिनेश तेली,योगिता सिकरवार, डॉ. हिमानी जोशी,अपूर्वा जैन मौजूद रहे।