Banswara साइबर ठगी को रोकने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान
बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा पुलिस की ओर से साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस अब सीएलजी के माध्यम से साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सचेत किया जा रहा है कि वे किस तरह से ठगी से खुद को बचा सकते हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस ने जिले में सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक की। जिसमें थानाधिकारी ने क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों से कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी न बताएं, चाहे कितना भी प्रलोभन दिया जाए,
अनजान लिंक न खोलें। साथ ही समय-समय पर आपको वित्तीय अधिकार देने वाले पासवर्ड आदि बदलते रहें और मोबाइल में सेव न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल न रिसीव करें। इससे ठगी की आशंका रहती है, ऐसी कई जानकारियां देकर लोगों को जागरूक किया। सीएलजी सदस्य आगे भी सभी को जागरूक करेंगे राजातालाब थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि समझाइश का पहला दौर सीएलजी सदस्यों से शुरू होता है। क्योंकि ये सदस्य अपने साथ समाज के जागरूक लोगों को लेकर चलते हैं। इसके माध्यम से अगर उन्हें जानकारी दी जाती है तो वे उसे अन्य लोगों तक पहुंचाते हैं। साइबर ठगों के खिलाफ जागरूकता जरूरी
बांसवाड़ा सर्किल डीएसपी गोपीचंद मीना ने कहा कि साइबर अपराध की गंभीरता को समझना और दूसरों को समझाना जरूरी है। समझदार लोगों को पुलिस द्वारा जारी की गई सूचनाओं को सभी सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर करना चाहिए। युवाओं को जागरूक करना जरूरी है।