Aapka Rajasthan

Banswara लोकपाल ने सियापुर में मनरेगा स्थलों का निरीक्षण किया

 
Banswara  लोकपाल ने सियापुर में मनरेगा स्थलों का निरीक्षण किया

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, जिला लोकपाल प्रताप पाटीदार ने सोमवार को ग्राम पंचायत सियापुर में मनरेगा की आठ साइटों का अवलोकन किया। साथ ही श्रमिकों को ​दिए जा रहे रोजगार के बारे में जानकारी ली। ग्राम विकास अधिकारी गट्टू लाल कटारा, एलडीसी डूंगर वडेर, सरपंच विट्ठल डामोर और उपसरपंच भरत पटेल ने ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों से अवगत करवाया। लोकपाल ने ग्राम पंचायत में मनरेगा से संबंधित विकास कार्यों की रिकॉर्ड की जांच की।

एलडीसी डूंगर वडेर को नियमानुसार रिकॉर्ड तैयार करने के लिए पाबंद किया। प्रत्येक फाइल में आवश्यक प्रपत्र होने चाहिए।15 दिवस में रिकॉर्ड तैयार कर अनुपालना रिपोर्ट कार्यालय को भेजने के लिए आदेशित किया। मौके पर समस्या समाधान किया गया एक प्रार्थी को मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए मार्गदर्शन दिया और मौका पिता कानेग को मनरेगा रोजगार के लिए जॉब कार्ड जारी किया।