Aapka Rajasthan

Banswara मौसमी बीमारियों के खतरे को देखते हुए अस्पतालों में डॉक्टरों व स्टाफ की छुट्टियां रद्द

 
Banswara मौसमी बीमारियों के खतरे को देखते हुए अस्पतालों में डॉक्टरों व स्टाफ की छुट्टियां रद्द

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा भारी बारिश के चलते मौसमी बीमारियों के अंदेशे के बीच चिकित्सा विभाग ने कमर कस ली है। मुख्य सचिव के निर्देश पर विभाग ने जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं, जो मानसून के दौरान सातों दिन, 24 घंटे अलर्ट रहंेगे। एंबुलेंस और उनके ड्राइवरों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। इनमें 108 एंबुलेंस, 104 एंबुलेंस और बेस एंबुलेंस शामिल हैं। एएलएस भी सेवाओं में लगाई गई हैं। सभी अस्पतालों में डॉक्टरों और स्टाफ की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। विभाग ने उन क्षेत्रों की सूची भी तैयार की है, जहां नदी-नालों में उफान के दौरान सड़क संपर्क कटने से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो जाती है। यहां स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं का खाका भी बनाया गया है।

उच्चाधिकारियों ने नदी और नालों के किनारों वाले चिकित्सा संस्थानों के लिए अलर्ट जारी किया है। उन्हें आदेश दिए हैं कि बरसात का पानी परिसरों में न पहुंचे, इसकी पुख्ता व्यवस्था करें। एंटी लार्वा एक्टिविटी फॉलो की जाए। बिजली की बाधाओं को दूर करने के साथ यह ध्यान रखें कि गीली दीवारों में करंट न आए। पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पतालों में विशेष साफ सफाई के निर्देश दिए।

सेवक महासंघ कल करेगा विधानसभा का घेराव

बांसवाड़ा|पुजारी सेवक महासंघ की पुजारी अधिकार महारैली और 15 सूत्री मांगों को लेकर 19 जुलाई सुबह 10 बजे विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुजारी महासंघ के आह्वान पर होने पर घेराव कार्यक्रम में बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर जिले से भी अधिक से अधिक संख्या में सेवक समाजजन शामिल होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पुजारियों की मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।