Aapka Rajasthan

Banswara केन्द्रीय विद्यालय के विनर प्लेयर्स को किया सम्मानित

 
Banswara केन्द्रीय विद्यालय के विनर प्लेयर्स को किया सम्मानित 

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले केन्द्रीय विद्यालय बांसवाड़ा के प्रतिभागियों का विद्यालय में सम्मान किया गया। प्राचार्य उमाशंकर विजय ने बताया कि संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2 से 4 जुलाई तक विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों में आयोजित की गई। जिसमें बांसवाड़ा विद्यालय के 20 खिलाड़ियों ने तीरंदाजी, बैडमिंटन, शूटिंग, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन किया। प्रद्युम्न ने कंपाउंड 50 मीटर तीरंदाजी में रजत पदक, डबल कंपाउंड 50 मीटर में कांस्य, ओवरऑल रजत पदक, समर प्रताप सिंह ने रजत पदक, मानस मेनारिया ने इंडियन 30 मीटर में रजत,

40 मीटर में कांस्य, ओवरऑल रजत पदक, देव बलराज ने 10 मीटर पीप साइट एयर राइफल शूटिंग में स्वर्ण, यशराज ने 10 मीटर ओपन साइट में कांस्य पदक, कृष राज सिंह ने ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक, क्रिकेट टीम के दृश्य कंसारा, कर्तव्य, कबीर, विवेक ने रजत पदक जीता। प्रधानाचार्य ने प्रार्थना सभा में सभी विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। तीरंदाजी में प्रद्युम्न ढाका, समर प्रताप सिंह, मानस मेनारिया, शूटिंग में देव बलराज चौधरी, ताइक्वांडो में कृष्ण राज सिंह, क्रिकेट में दृश्य कंसारा का चयन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शारीरिक शिक्षक मनोज कुमार शर्मा को भी बधाई दी गई।