Banswara नादिया स्कूल में कक्षाओं का उद्घाटन किया
बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, छोटी सरवन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पंचायत नादिया के राउमावि में 12 लाख रुपए से बने अतिरिक्त कक्षा कक्ष का उद्घाटन विधायक अर्जुनसिंह बामनिया ने किया। यहां 20 लाख रुपए से बनने वाले हॉल का शिलान्यास भी किया। विधायक बामनिया ने बच्चों को नई तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को कहा।
वरिष्ठ अधिवक्ता केशवचंद्र निनामा ने विधायक मद से नादिया में स्वीकृत कामों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने साहित्यिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। छोटी सरवन उपप्रधान मनोहर खड़िया, पंचायत सदस्य प्रमोद डिंडोर ने भी संबोधित किया।
सरपंच अंकित निनामा ने जिला स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए विधायक से उन्हें हवाई यात्रा करवाने का निवेदन किया। जिस पर विधायक ने अगले माह उदयपुर से जयपुर तक हॉकी के खिलाड़ियों और शारीरिक शिक्षक गोपाल को हवाई यात्रा करवाने की घोषणा की। संचालन प्रधानाचार्य राजेशसिंह चौहान ने किया। आभार मीठालाल ने जताया।
