Aapka Rajasthan

Banswara मौसम में बदलाव के चलते बिगाड़ी सेहत, 7 दिन में बढे मरीज

 
Banswara मौसम में बदलाव के चलते बिगाड़ी सेहत, 7 दिन में बढे मरीज 
बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा  नवंबर माह के आखिरी सप्ताह के बाद से बिगड़े मौसम ने लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया है। मौसम की मार इस कदर पड़ रही है कि बीते सात दिनों में 7000 से अधिक लोग बीमार होकर महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंच चुके हैं। मौसम के कारण बीमार पड़ने वाले लोगों में 90 फीसदी लोग सर्दी, खांसी, बुखार और अस्थमा से पीड़ित हो रहे हैं। चिकित्सक बताते हैं कि ये मौसम में लापरवाही सबसे अधिक परेशान करती है। इसलिए एहतियात बरतना बेहद जरूरी है। सर्दी और बुखार का प्रभाव महिलाओं में अधिक नजर आ रहा है। चूंकि महिलाएं घरेलू कार्यों के चलते अधिकांश समय पानी के संपर्क में रहती हैं। इस कारण उनके बीमार होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं पानी के कार्यों से बचें और कोशिश करें कि अधिक देर तक गीले वस्त्र न पहनें। इससे बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है। चिकित्सक बताते हैं कि रोजाना बड़ी संख्या में अस्थमा पीड़ित अस्पताल पहुंच भी रहे हैं।

बीते 10 दिनों से बढ़ी बीमारी

डॉ निलेश परमार बताते हैं कि 25 नवंबर के बाद से सर्दी, खांसी, बुखार और अस्थमा के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। उल्टी की समस्या से ग्रसित भी कई लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाएं अधिक ग्रसित हैं। मौसम के इस बदलाव के समय एहतियात जरूरी है। आमजन को चाहिए की ठंडी, तली और खट्टी चीजों को खाने से बचें। ओवर इटिंग के कारण उल्टी के भी खूब मरीज पहुंच रहे हैं।

बीते दिनों का ये रहा तापमान

तारीख न्यून. अधिक.

29 नवंबर : 17 27

30 नवंबर : 15 30

01 दिसंबर : 15.1 30.2

02 दिसंबर : 15 30

03 दिसंबर : 14.6 30.2

04 दिसंबर : 15 25

(तापमान डिग्री से. में )

आने वाले दिनों में यह रहेगा तापमान

तारीख : न्यून. अधिक.

05 दिसंबर : 11 25

06 दिसंबर : 11 25

07 दिसंबर : 10 25

08 दिसंबर : 10 24

09 दिसंबर : 10 23

10 दिसंबर : 09 23

(तापमान डिग्री से. में )

बीते 7 दिनों में इतने मरीज पहुंचे अस्पताल

तारीख : ओपीडी में पहुंचे मरीज

28 नवंबर : 1307

29 नवंबर : 1137

30 नवंबर : 1115

1 दिसंबर : 971

2 दिसंबर : 1058

3 दिसंबर : 763

4 दिसंबर : 991