Aapka Rajasthan

Banswara जीजीटीयू ने गोद लिए बड़वी स्कूल के भौतिक विकास की योजना बताई गयी

 
Banswara जीजीटीयू ने गोद लिए बड़वी स्कूल के भौतिक विकास की योजना बताई गयी 

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा श्री गोविंद गुरु जनजातीय िवश्वविद्यालय द्वारा गो​द लिए राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बड़वी में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता कुलपति प्रो. केशवसिंह ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार राजेंद्र प्रसाद, प्रो. लक्ष्मण परमार, बड़वी सरपंच राकेश मईड़ा रहे। जीजीटीयू ने स्कूल के शैक्षिक व भौतिक विकास के लिए उचित सहयोग करने की योजना बताई। अतिथियों का स्वागत पीईईओ डॉ. मुकेश उपाध्याय ने किया। आभार अर्जुन भगोरा ने जताया।

बांसवाड़ा सावन के पहले सोमवार को मंदारेश्वर महादेव का ​किया गया मनोहारी शृंगार। भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना व दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। पुजारी ने सुबह शाम भगवान की आरती की। दाहोद रोड स्थित पाड़ीकला गांव के पहाड़ पर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर से रामेश्वर महादेव की शोभा यात्रा ढोल ताशों के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान हर-हर महादेव के उदघोष गुंजायमान होते रहे। वहीं भजन कीर्तन के दौरान शिव भक्त श्रद्धा भाव से झूम उठे। मंदिर में पुजारी हितेश जोशी ने श्रृंगार कर महाआरती की।

प्रधानाचार्यों ने केंद्र के समान ग्रेड पे मांगी

बांसवाड़ा| रेसा पी प्रधानाचार्य संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी और समस्त जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला कोषाध्यक्ष की बैठक जयपुर में डायालाल पाटीदार प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में, मोहन सिहाग के मुख्य आितथ्य, सभापति राजेंद्र बंसल के सानिध्य में हुई। बैठक में बांसवाड़ा से जिला मंत्री विजयकृष्ण वैष्णव, कोषाध्यक्ष विनोद निनामा, उपाध्यक्ष हसमुख शर्मा ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डायालाल पाटीदार ने बताया कि राजपत्रित अधिकारियों के 9,18 एवं 27 वर्षों पर एसीपी के आदेश बहुत शीघ्र जारी होने वाले हैं, प्रधानाचार्य को गैर शैक्षणिक कार्यों को मुक्त करने, केंद्र के समान 7600 ग्रेड पे देने, प्रधानाचार्य के एक ही वर्ष परीक्षा परिणाम कम रहने पर कार्रवाई नहीं करने, साथ ही मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, सचिव को ज्ञापन दिया गया।