Aapka Rajasthan

Banswara सवा लाख में घोड़े का सौदा, धोखाधड़ी के आरोप में पिता-पुत्र सहित 5 पर केस

 
Banswara सवा लाख में घोड़े का सौदा, धोखाधड़ी  के आरोप में पिता-पुत्र सहित 5 पर केस 

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा अरथूना क्षेत्र में एक घोड़े के सौदे में हजारों की धोखाधड़ी और बाकियात की उगाही पर धमकाने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र सहित पांच जनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रकरण में आंजना निवासी सुमन पुत्र मांगीलाल भट्ट ने झड़स निवासी दिनेश पुत्र लालजी रावल जोगी, उसके बेटे राजेंद्र, सुनील, मोहित और शांतिलाल पुत्र गमीरा बुनकर के खिलाफ गढ़ी कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था। इसमें बताया कि गत 20 नवंबर, 2022 को उसने अपना सफेद घोड़े का सौदा दिनेश से सवा लाख रुपए में किया।

घोड़ा ले जाते समय उसने पचास हजार रुपए दिए और शेष 75 हजार रुपए 8-10 दिन में देने का वादा किया। इसके बाद आरोपियों ने घोड़े को सीजन में शादियों में देकर कमाई की। फिर अपनी बाकियात की बात करने पर आरोपी टालने लगे। करीब 3 दिन पूर्व फिर फोन करने पर उसने शेष राशि को लेकर बात की, तो आरोपी ने हाथ खड़े कर दिया। फिर घोडे को किसी ओर को बेचने की धमकी दी। परिवादी ने बताया कि आरोपी घोड़े को चारा-पानी भी समय पर नहीं दे रहे, जिससे वह कमजोर हो गया है। मामले को लेकर 6 फरवरी को एसपी कार्यालय में भी शिकायत की, लेकिन कार्र्रइा नहीं हुई। इसके चलते उसे कोर्ट आना पड़ा। जांच कर नतीजा पेश करने के आदेश पर पुलिस ने अब केस दर्ज किया।

स्थापना दिवस मनाया

बांसवाड़ा  विप्र सेना के स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। सर्वप्रथम गौ ग्रास कराया गया। रक्तदान पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। वहीं शाम का ऋषि कुंज कॉलोनी में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि मिलन पंड्या ने बताया कि राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाड़ी के नेतृत्व में विप्र सेना ने कम समय पर 27 राज्यों मे सगठन का विस्तार हुआ। अलग-अलग संभाग स्तर पर ब्राह्मण महापंचायत करके समाज को एकजुट किया। युवा जिलाध्यक्ष मयंक व्यास, विनीत जोशी, नकुल दवे, ललित जोशी आदि उपस्थित रहे।