Banswara आमजन बोले, खराब कानून व्यवस्था के कारण बलात्कार समेत आपराधिक घटनाएं बढ़ीं

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर कहा कि भ्रष्टाचारियों को पकड़ने के मामले तो बढ़ रहे हैं किंतु सरकार अभियोजन की स्वीकृति नहीं दे रही है। इससे स्पष्ट है कि सरकार स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त है। पूर्व राज्यमंत्री 18 लाख की रिश्वत में पकड़े जाते हैं। आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा कहते हैं कि डेढ़ करोड़ रुपए देकर सदस्य बने। यह रुपए किसने लिए, किसको दिए, सदस्य किसने बनाया। इन मामलों के पीेछे कौन है, सरकार जवाब दे। शक की सूई अली बाबा तक जाती है। बांसवाड़ा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के कारण बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या कर भट्टी में जला देने जैसी घटनाएं हो रही हैं।
मुख्यमंत्री स्वयं दुष्कर्म की 65 प्रतिशत घटनाओं को फर्जी और उनके खास मंत्री राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताते हैं। अपराधियों सी भाषा बोलने के कारण प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। जोशी ने रविवार शाम बांसवाड़ा में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि भीलवाड़ा में हुई घटना में पुलिस की बजाय पीड़ित परिवार के लोग बच्ची को ढूंढने निकले। परिवादियों ने ही आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों को पकड़ने में पुलिस का कोई रोल नहीं रहा। डूंगरपुर की घटना के संबंध में कहा कि पार्टी ने ज्ञापन दिया। जन प्रतिनिधियों ने बयान दिए। पार्टी की कमेटी ने विजिट किया।
प्रदेश में नए जिलों के गठन संबंधी सवाल पर जोशी ने कहा कि सरकार कार्यकाल के अंतिम दिनों में नए जिलों की घोषणा कर रही है। एक जिले को बनाने में करोड़ों रुपए लगते हैं। बजट कितना है, यह सरकार बताए, सब कुछ आइने की तरह साफ हो जाएगा। सरकार की मंशा ठीक होती तो यह काम सीएम बनने के बाद करना था। सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने राहुल गांधी की सभा के संबंध में कहा कि पिछले 60 साल में मानगढ़ के लिए कांग्रेस ने क्या किया? गहलोत तीन बार मुख्यमंत्री, केंद्र में मंत्री रहे। भैरोंसिंह शेखावत के समय मानगढ़ में विकास कार्य आरंभ हुए। वसुंधरा राजे के कार्यकाल में विकास के काम हुए। मानगढ़ में आने वाले नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने मानगढ़ के विकास के लिए राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात की सरकार को रोडमैप बनाने का जिम्मा देकर कहा कि धन की कमी नहीं रहेगी। कांग्रेस सिर्फ वादे ही करती रही है। किसानों की कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ता देने जैसी वादा खिलाफी तथा बिजली, पानी व पेट्रोल के सबसे अधिक दाम राजस्थान में होने जैसे सवाल का जवाब सरकार को देना होगा।