Aapka Rajasthan

Banswara इनामी अपराधी जंगल से गिरफ्तार, पहले से कई मामले में दज

 
Banswara इनामी अपराधी जंगल से गिरफ्तार, पहले से कई मामले में दज 

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा सागवाड़ा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के मुख्य सरगना को गुजरात बॉर्डर पर जंगलों से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 4 सालों से फरार था। उस पर पुलिस ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तार आरोपी ने गुजरात और राजस्थान में चोरी की 14 वारदात करना कबूल किया है। एसपी कुंदन कांवरिया ने बताया कि डूंगरपुर जिले के मडकोला निवासी अरविंद डामोर 12 वर्ष की उम्र से ही चोरी की वारदात करता आ रहा है। अरविंद के खिलाफ डूंगरपुर जिले के विभिन्न थानों में चोरी के कई केस दर्ज हैं। अरविंद सागवाड़ा क्षेत्र के 6 केस और कोर्ट के एक स्थाई वारंट में 4 साल से वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी अरविंद पर 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस को सूचना मिली कि अरविंद इन दिनों गुजरात में रहता है। शराब पीने की लत के चलते अक्सर राजस्थान और गुजरात के बॉर्डर पर मांडली गांव में आता रहता है। जिस पर पुलिस टीम ने घेरा डालकर मांडली के जंगलों से अरविंद को दबोच लिया। अरविंद ने पुलिस पूछताछ में गुजरात और डूंगरपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में चोरी की 14 वारदात करना कबूल कर ली हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।

प्रदेशभर में निजी बस ऑपरेटर्स 12 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे

बांसवाड़ा प्राइवेट बस ऑपरेटर्स की ओर से मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन किया। िजसमें बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू और उपाध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन के लिए प्रदेश भर से करीब 1 हजार बस ऑपरेटर्स सुबह 10 बजे राजधानी में एकत्रित हुए। यहां पर बस संचालकों ने सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के बाद बस संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी से मुलाकात की। इस दौरान अपर परिवहन आयुक्त महेन्द्र खींची और नानूराम चोयल मौजूद रहे। यहां के बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने एसीएस परिवहन आनंद कुमार से वार्ता की।

वार्ता सकारात्मक नहीं होने के बाद बस ऑपरेटर्स ने 12 सितंबर से प्रदेश भर में चक्का जाम हड़ताल पर रहने घोषणा की। हड़ताल की वजह से प्रदेश में 30 हजार प्राइवेट बसों का संचालन ठप रहेगा। इधर, बांसवाड़ा में भी हड़ताल को लेकर विचार किया जा रहा है। निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल से कर्मचारियों और रोजमर्रा के लिए आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होगी। क्योंकि बांसवाड़ा में कई गांवों में रोडवेज बसें नहीं चलती हैं।