Aapka Rajasthan

Banswara ब्राह्मण समाज चतुर्दश मंडल समाज का सम्मान समारोह धूमधाम से हुआ आयोजित

 
Banswara ब्राह्मण समाज चतुर्दश मंडल समाज का सम्मान समारोह धूमधाम से हुआ आयोजित 

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, सहस्त्र ओडिच्य ब्राह्मण समाज चतुर्दश मंडल की वार्षिक बैठक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 31 जनवरी को होगा। इसकी तैयारी के लिए सोमवार को देवलिया में कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष जीतेन्द्र पंड्या ने मातृशक्ति एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान किया। राजेंद्र उपाध्याय, तुलसी राम जोशी, जयंतीलाल जोशी, दिलीप पंड्या ने फिजूलखर्ची रोकने के लिए विचार रखे।

भगवती लाल, ईश्वर लाल, विमल मेहता, सुभाष मेहता, चंदेश्वर जोशी, दिनेश जोशी, नीलेश मेहता, दिनेश मेहता, भगवती लाल मेहता, कांतिलाल। मेहता, जयेश उपाध्याय, आत्माराम मेहता, भुपेश मेहता, जगदीश मेहता उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष मणिलाल जोशी ने किया। यह जानकारी बोर्ड के सचिव डॉ. सुभाष जोशी लसाड़ा ने दी.