Aapka Rajasthan

Banswara 25 सितंबर तक होनी थी पशु गणना, अब लगेगा अधिक समय

 
Banswara 25 सितंबर तक होनी थी पशु गणना, अब लगेगा अधिक समय

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा पशु चिकित्सकों की सामूहिक हड़ताल से जिले की सात गोशालाओं के तकरीबन 1422 मवेशी के चारे का संकट हो गया है।पशुपालन विभाग को यह कार्य 25 सितंबर तक पूरा करना था। इसके लिए जिला कलक्टर ने दो-दो सदस्यी सात कमेटियां भी गठित की थी। मवेशियों की गणना नहीं होने से सरकार की ओर से अभी तक इन गोशालाओं में चारे के लिए अनुदान नहीं पहुंचाया जा सका। क्योंकि अनुदान स्वीकृत होने से पूर्व अनुदानित गोशालाओं में मवेशियों की गिनती आवश्यक है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अनुदानित गोशालाओं में मवेशियों की गिनती में अभी एक सप्ताह लगेगा। इसके बाद संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन की जाएगी। इसके पश्चात सरकार बजट स्वीकृत करेगी और गोशालों को अनुदान मिल सकेगा। यानि पूरी प्रक्रिया में तकरीबन एक माह का समय लग सकता है। एक ओर सरकारी प्रक्रिया दूसरी ओर कर्मचारियों का हड़ताल में जाना गोशाला प्रबंधक के लिए परेशानी का सबब बन गया।

सरकार ने बढ़ाई तारीख

पशु चिकित्सकों की सामूहिक हड़ताल के कारण देरी हुई है। इस समस्या को लेकर सरकार ने भी अपडेशन की तारीख बढ़ा दी है। विभाग को 6 अक्टूबर तक जानकारी अपलोड करनी है। डॉ नित्यानंदन पाठक, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग ,बांसवाड़ा पशु चिकित्सकों की हड़ताल के कारण गौशालाओं में भौतिक सत्यापन नहीं हुआ। इस कारण अभी तक अनुदान भी नहीं मिला। इससे मवेशियों के चारे की दिक्कत बढ़ी है। 

गौशाला (गोवंश संख्या)

बांसवाड़ा जिला गोसेवा बांसवाड़ा 195

वागड़ गौ ग्राम सेवा संस्थान 225

गोवर्धन गोशाला संस्थान 226

सर्वेश्वर गोसेवा संस्थान परतापुर 207

दयोदय पशुसंवर्धन संस्थान गोशाला बागीदौरा 237

वाल्मीकि आश्रम गौशाला टामटिया गनोड़ा 203

दयोदय श्रीकल्याण गोसेवा संस्थान उदपुरा 129