Aapka Rajasthan

Banswara अब 13.81 लाख लोग चुनेंगे पांच विधायक, जिले में 144 क्रिटिकल बूथ

 
Banswara अब 13.81 लाख लोग चुनेंगे पांच विधायक, जिले में 144 क्रिटिकल बूथ
बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा जिले में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अब 13.81 लाख मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य निर्धारण करेंगे। निर्वाचन विभाग ने इस बार बांसवाड़ा जिले में 144 क्रिटिकल बूथ चिह्नित किए हैं, जहां केंद्रीय पुलिस की निगरानी में वोटिंग होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचंद्र शर्मा ने बुधवार को कलक्टरी सभागार में पत्रकारों को बताया कि निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिले के मतदाताओं का कुल आंकड़ा 13 लाख 81 हजार 319 हो गया है। इनमें अब कोई नया नाम जोड़ऩे या या किसी पुराने का हटाने की प्रक्रिया नहीं हो सकेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश राय सापेला के अनुसार अक्टूबर से नवंबर तक मतदाता सूची में जुडऩे के लिए जिलेभर में 6 हजार 669 लोगों ने दावे किए। इनमें 3 हजार 9 पुरुष और 3 हजार 660 महिलाएं शामिल रहीं। इनमें से 1451 आपत्तियों के चलते टल गए। इसके चलते 5 हजार 218 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि मोटे तौर पर कुल वयस्कों का आंकड़ा 13.61 लाख था, जो दूसरे दौर के पुनरीक्षण तक बढकऱ 13 लाख 76 हजार 101 हुआ। इसके बाद सूची से अछूते मतदाताओं को जोडऩे का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते अंतिम सूची तक पांच हजार वोटर और बढ़े हैं।

मतदान केंद्र भी बढ़े, सबसे ज्यादा गढ़ी में

जिले में मतदाताओं की संख्या बढऩे के साथ पोलिंब बूथ भी बढ़ गए हैं। अब 1378 केंद्रों पर 13 लाख 81 हजार 319 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें सर्वाधिक गढ़ी क्षेत्र में 2 लाख 89 हजार 328 मतदाता हैं, जिनके लिए कुल 295 बूथ होंगे। इसके अलावा इसी तरह बांसवाड़ा क्षेत्र के 260 बूथ पर 2 लाख 80 हजार 983, बागीदौरा इलाके के 284 बूथ पर 2 लाख 64 हजार 731, घाटोल विधानसभा क्षेत्र के 285 बूथ पर अब 2 लाख 81 हजार 405, और कुशलगढ़ क्षेत्र के 254 बूथ पर 2 लाख 64 हजार 872 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

14 से 80 प्लस और दिव्यांग के लिए घर-घर वोटिंग

निर्वाचन आयोग के अभिनव प्रयोग के तहत इस बार 80 प्लस और दिव्यांगों घर ही वोट डालने की सहुलियत 14 नवंबर से मिलेगी। ऐसे जिन मतदाताओं ने 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक विकल्प लिखकर दिया है, उसे निर्वाचन विभाग ने सूचीबद्ध कर लिया गया है। अब मतदान कार्मिक 14 नवंबर से 19 नवंबर तक उनसे घर-घर जाएंगे। इनका रुट चार्ट बनाकर राजनीतिक दलों को भी जानकारी साझा की गई है।