Aapka Rajasthan

Banswara नगर निकायों की बैठकों में महिला सदस्य के रिश्तेदारों काे प्रवेश नहीं

 
Banswara नगर निकायों की बैठकों में महिला सदस्य के रिश्तेदारों काे प्रवेश नहीं 

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिकाओं की बैठकों में महिला अध्यक्ष और महिला सदस्यों के पति और रिश्तेदारों की दखलअंदाजी के बढ़ते मामलों पर स्वायत्त शासन विभाग अब सख्त हाे चुका है। बाेर्ड पदाधिकारी और सदस्यों के अलावा अब बाहरी व्यक्ति की बैठक में शामिल नहीं हाे पाएंगे। ऐसा हाेने अब सीधे संबंधित दाेषी अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में निदेशक एवं संयुक्त सचिव ह्वदेश कुमार शर्मा ने परिपत्र भी जारी किया है। पत्र में 27 मई, 2001 के उस आदेश का भी उल्लेख किया गया, जिसमें विभाग द्वारा निकायों काे इस संबंध निर्देशित किया गया था। गौरतलब है कि निकायों की बैठकों में कई बार महिला सदस्यों के पति या रिश्तेदारों के शामिल हाेने और दखलअंदाजी करने की शिकायतें सामने अा चुकी है।