Aapka Rajasthan

Banswara विवेकानंद संदेश यात्रा की तैयारियों को लेकर जिले में बैठक के दौरान हुआ विचार विमर्श

 
Banswara विवेकानंद संदेश यात्रा की तैयारियों को लेकर जिले में बैठक के दौरान हुआ विचार विमर्श 

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा शहर के बड़ा रामद्वारा में विवेकानंद संदेश यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. अध्यक्षता यात्रा समन्वयक संत राम प्रकाश ने की। विशिष्ट अतिथि सह संयोजक निमेश मेहता, मोहन सिंह चंद्रावत रहे। जिला प्रभारी जय गिरिराज सिंह चौहान ने यात्रा की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिसंबर को पीपलखूंट पुल से यात्रा जिले में प्रवेश करेगी. यात्रा महाराणा प्रताप सर्कल से घाटोल, देवड़ा, सेनावासा और लियो कॉलेज होते हुए शोभायात्रा के रूप में शहर में प्रवेश करेगी। जहां शहरवासी उनका स्वागत करेंगे। विवेकानंद के वेश में स्कूली बच्चे स्वामी के संदेश का प्रसार करते हुए यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा को लेकर जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए जाएंगे।

गांधी प्रतिमा पर केंद्र के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। चार दिसंबर को मानगढ़ शहीद स्मारक पर संदेश प्रसारित कर यात्रा गढ़ी होते हुए डूंगरपुर के लिए रवाना होगी। डूंगरपुर जिले के लिए रवाना होगी। बैठक में अमित चौधरी, शीतल भंडारी, रेखा कंसारा, डॉ. सिद्धेश शर्मा, यशवंत भावसार, मनोज शर्मा, विमल चौबीसा आदि ने विचार व्यक्त किए. संचालन हिमेश उपाध्याय ने किया। धन्यवाद सतीश भंडारी।