Aapka Rajasthan

Banswara स्कूल से लौटे 5 वर्षीय मासूम को कुत्ते ने नोंचा, हालत गंभीर

 
Banswara स्कूल से लौटे 5 वर्षीय मासूम को कुत्ते ने नोंचा, हालत गंभीर

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा जिले के सारण की गड़ली गांव में 5 साल के मासूम बच्चे को कुत्ते ने नोच लिया। लहूलुहान मासूम गंभीर घायल हो गया। बच्चे के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन पत्थर लेकर कुत्ते को भगाने दौड़े, तब तक बच्चा घायल हो चुका था। बाद में कुत्ता मौके से भाग गया। परिजन मासूम बच्चे को निजी वाहन से लेकर कुशलगढ़ सामुदायिक अस्पताल ले गए। दर्द के मारे रोते बिलखते मासूम बच्चे को जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस की सहायता जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बच्चे के पिता रमसू ने बताया कि बच्चा पहली कक्षा में पढ़ता है। खेत में वह और उसकी पत्नी दोनों काम कर रहे थे।

उस दौरान बच्चा घर पर बस्ता रख कर उनके पास खेत में आ रहा था तो बीच में कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। नाक कट गई है, बाएं हाथ पर दो गहरे गड्ढे पड़ गए हैं और शरीर पर कई जगह काट लिया है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया है। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जांच कर हालत बहुत नाजुक बताई है, सर्जन द्वारा उसका उपचार कराया जा रहा है।

मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च आज

बांसवाड़ा| मणिपुर में महिलाओं, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों के विरूद्ध बढ़ते अत्याचार को रोकने में भाजपा सरकार की विफलता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मणिपुर की वीभत्स घटनाओं पर मौन धारण करने को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार 26 जुलाई को सुबह 11 पैदल मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च कांग्रेस कार्यालय से शुरू होगा। जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या के नेतृत्व में कांग्रेस राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान जिले के मंत्री, विधायक, कांग्रेस के प्रत्येक विभाग के पदाधिकारी, वरिष्ठ व युवा कांग्रेसजन, वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, जिपस, पंसस के साथ तमाम कांग्रेसी मौजूद रहेंगे।