Pushkar Assembly Election 2023 कांग्रेस से श्रीमती नसीम अख़्तर इंसाफ़ तो सुरेश सिंह रावत होंगे भाजपा उम्मीदवार, जानिये पुष्कर विधानसभा सीट के ताजा समीकरण
राजस्थान न्यूज़ डेस्क, अजमेर जिले की पुष्कर सीट विधानसभा सीट पर दो बार से भाजपा का कब्जा है. ऐसे में यहां से जीत दर्ज करना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा. पिछले विधानसभा चुनाव में यहां कुल 78.5 फीसदी मतदान हुआ था. राजस्थान में इस बार किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला 3 दिसंबर को होगा. विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होने हैं. वहीं राज्य के अजमेर जिले की पुष्कर सीट पर 2013 से ही बीजेपी कब्जा जमाए हुए हैं. ऐसे में यहां से इस बार जीत दर्ज करना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा. हालांकि 2003 और 2008 के विधानसभा चुनाव में यहां से दो बार लगातार कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी. 1977 विधानसभा चुनाव को छोड़ दे तो यहां से केवल बीजेपी और कांग्रेस को ही जीत मिली है. 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत ने कांग्रेस उम्मीदवार नसीम अख्तर 9389 वोटों से हराया था. रावत को 84,860 और नसीम को 75,471 वोट मिले थे.इस बार भी यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
कांग्रेस से श्रीमती नसीम अख़्तर इंसाफ़ तो सुरेश सिंह रावत होंगे भाजपा उम्मीदवार
क स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर में हंगामा करने के मामले में पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ उनके पति कांग्रेस नेता हाजी इंसाफ अली उनके बेटे समेत 15 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया है। सिविल लाइंस थाने में राजकार्य में बाधा और पंचायत समिति के ग्राम विकास अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में जब नसीम अख्तर इंसाफ से बात की तो उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉक्टर गोपाल बाहेती और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर पर भी गंभीर आरोप लगाए।सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत मुर्दाबाद के नारे लगाते दिख रहे हैं। ग्रामवासियों का आरोप है कि 10 सालों से विधायक रहने के बावजूद भी सुरेश सिंह रावत ने कोई विकास कार्य नहीं कराए, जिसको लेकर उन्होंने भाजपा व सुरेश सिंह रावत का बहिष्कार किया है। नारेबाजी कर रहे युवाओं का आरोप है कि सुरेश सिंह रावत ने हिंदू मुस्लिम करके जनता को धोखा दिया है, उन्होंने चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में कोई ध्यान नहीं दिया। उनके क्षेत्र की समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है।
वोटर और आबादी
2018 विधानसभा चुनाव के अनुसार यहां कुल 2,20,219 मतदाता है, जिनमें से 1,13,635 पुरुष और 1,06,582 महिला मतदाता है. पिछले असेंबली इलेक्शन में कुल 1,70,656 लोगों ने वोट डाले थे और मतदान 78.5 फीसदी हुआ था.
राजनीतिक इतिहास
1951 से 1972 तक चार बार लगातार कांग्रेस ने यहां से जीत दर्ज की और प्रभा मिश्रा विधायक रहें. वहीं 1977 में यह सीट जेएनपी के पास चली गई और चिरंजी लाल ने जीत दर्ज की. 1985 और 1990 में यह सीट कांग्रेस के पास रही और रमज़ान खान विधायक रहें. 1993 में बीजेपी और 1998 में बीजेपी ने जीत हासिल की. 2003 में कांग्रेस के टिकट पर यहां से डॉ. गोपाल बाहेती विधानसभा पहुंचे 2008 में फिर से कांग्रेस को यहां से जीत मिल लेकिन इस बार नसीम अख्तर इन्साफ ने जीत दर्ज की. वहीं 2013 और 2018 में दो बार लगातार इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुरेश सिंह रावत चुनाव जीते.
पुष्कर विधानसभा चुनाव परिणाम (2018)
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|---|
| सुरेश सिंह रावत | भाजपा | विजेता | 84,860 | 49.00% | 9,389 |
| श्रीमती नसीर्न अख्तर इंसाफ | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 75,471 | 44.00% | |
| Shahabuddin(pappu Qureshi) | Rashtriya Loktantrik Party | 3rd | 4,073 | 2.00% | |
| None Of The Above | 4th | 2,288 | 1.00% | ||
| Radheshyam Bawari | आईएनडी | 5th | 2,057 | 1.00% | |
| Anandi Prasad | Shiv Sena | 6th | 1,096 | 1.00% | |
| Narayan Nath | बीएसपी | 7th | 1,084 | 1.00% | |
| Hanuman | आईएनडी | 8th | 753 | 0.00% | |
| Bhanwarlal Soni | आईएनडी | 9th | 424 | 0.00% | |
| Mohammad Nafis Khatri | आईएनडी | 10th | 379 | 0.00% | |
| Riyaj Ahmad | AAP | 11th | 253 | 0.00% | |
| Advocate Ranjeeta Rawat | Akhil Bhartiya Aamjan Party | 12th | 206 | 0.00% |
पुष्कर अब तक विधानसभा चुनाव परिणाम
| साल | उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 2018 | सुरेश सिंह रावत | भाजपा | विजेता | 84860 | 0.49 | 9389 |
| श्रीमती नसीर्न अख्तर इंसाफ | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 75471 | 0.44 | ||
| 2013 | सुरेश सिंह रावत | भाजपा | विजेता | 90013 | 0.61 | 41290 |
| नसीम अख्तर इंसाफ | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 48723 | 0.33 | ||
| 2008 | नसीम अख्तर इंसाफ | कांग्रेस | विजेता | 42881 | 0.37 | 6534 |
| भंवर लााल पलारा | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 36347 | 0.32 | ||
| 2003 | देवी शंकर | भाजपा | विजेता | 37746 | 0.41 | 11730 |
| चंद्र कांत मिश्रा | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 26016 | 0.28 | ||
| 1998 | केसी चौधरी | कांग्रेस | विजेता | 26488 | 0.34 | 6525 |
| उगम राज मेहता | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 19963 | 0.25 | ||
| 1993 | उगम राज मेहता | भाजपा | विजेता | 22248 | 0.32 | 715 |
| गोविंद सिंह | IND | दूसरे स्थान पर | 21533 | 0.31 | ||
| 1990 | चंपलाल जैन | IND | विजेता | 18532 | 0.28 | 2131 |
| लाल सिंह | IND | दूसरे स्थान पर | 16401 | 0.25 | ||
| 1985 | मणक चंद दानी | कांग्रेस | विजेता | 30242 | 0.59 | 11661 |
| पैरासल कन्स्टिया | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 18581 | 0.36 | ||
| 1980 | विष्णु प्रकाश बाजारी | INC(I) | विजेता | 23850 | 0.48 | 1492 |
| मेजर फतेह सिंह | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 22358 | 0.45 | ||
| 1977 | उग्मराज | JNP | विजेता | 20157 | 0.5 | 4016 |
| केशरी मल | सीपीआई | दूसरे स्थान पर | 16141 | 0.4 |