Aapka Rajasthan

Alwar में गला कटा मिली युवक की लाश, लोगों में सनसनी

 
Alwar में गला कटा मिली युवक की लाश, लोगों में सनसनी

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर शहर में भवानी तोप सर्किल स्थित बहुउद्देशीय पशु अस्पताल के बाथरूम में शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे पशु मित्र 22 वर्षीय यूपेंद्र कश्यप का गला कटा मिला। कर्मचारी लाइट बंद करने गया तो पशु मित्र को टॉयलेट में पड़ा मिला और गले से खून बहता दिखा। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। बत वहां सर्जिकल ब्लेड मिली। पशु मित्र की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि परिजनों का रात को आरोप था कि यह उसकी लिखावट नहीं है। रात करीब 10 बजे के बाद तक परिजन अरावली विहार थाने थे। सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने और जांच कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन सुसाइड का कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों को संदिग्ध मौत लगती है।

पशु अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी को सबसे पहले घटना का पता चला। बाथरूम में लाइट जलती दिखने पर वह लाइट बंद करने गया तो बाथरूम में उसे पशु मित्र पड़ा मिला। उसके गले से खून बह रहा था। उसने घटना की सूचना अस्पताल के अधिकारियों व पुलिस को दी। अरावली विहार थानाधिकारी गुरुदत्त सैनी मौके पर पहुंचे। पुलिस को उसकी पेंट की जेब में सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। इसमें किसी का कोई लेना देना है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद यूपेंद्र का शव सामान्य अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।

थानाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक यूपेंद्र पुत्र रोहिताश कश्यप निवासी बुर्जा ने सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर सुसाइड किया है। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।दूसरी तरफ परिजन संदिग्ध मौत बताते रहे। पहले तो परिजनों ने यह भी कहा कि सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग उसकी नहीं है। देर रात तक परिजन थाने में रहे। पुलिस ने आश्वासन दिया कि शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। यूपेंद्र की करीब 6 माह पहले मथुरा से सगाई तय हुई थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद घर पर खाना खाने के बाद अलवर में बहुउद्देशीय पशु अस्पताल के एलएसए दीनदयाल से मिलने की बात कहकर निकला था। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि मृतक यूपेंद्र गांव बंदीपुरा के राजकीय पशु चिकित्सालय में पशु मित्र का प्रशिक्षण ले रहा था। जो संविदा पर लगा हुआ था। मामले की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।