Aapka Rajasthan

Alwar पानी की समस्या को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिलाएं

 
Alwar पानी की समस्या को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिलाएं

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर में पानी की समस्या को लेकर आज जलदाय विभाग के ऑफिस में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर उन्हें नीचे उतरने के लिए राजी किया। अलवर शहर के वार्ड 26 सहित कई जगहों पर पानी की समस्या बनी हुई है। अखैपुरा ठाकुर वाला कुआं इलाके की महिलाएं मंगलवार को प्रताप स्कूल स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई और जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगी। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाने की कोशिश की। जलदाय विभाग के अधिकारियों के आने तक महिलाएं करीब एक घंटे तक टंकी पर चढ़ी रही।

पानी का टैंकर आने पर झगड़ा होता

महिलाओं ने बताया कि पिछले कई सालों से पानी की समस्या है। अब ज्यादा संकट हो गया है। कोई सुनने को तैयार नहीं है। भीषण गर्मी में दूर से पानी लाना पड़ता है। आए दिल महिलाएं बीमार पड़ती हैं। अब पानी का टैंकर भी कम हो गया। चार दिन में एक दिन पानी आता है।

जब पानी का टैंकर आता है तो झगड़े होने लग जाते हैं। जलदाय विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाए कि पहले आचार संहिता लगे होने की बात कहते रहे। अब आचार संहिता हटने के बावजूद कुछ नहीं किया।

महिलाओं ने कहा- बोरिंग स्वीकृत हो

महिलाओं ने साफ तौर पर कहा कि उनके क्षेत्र बोरिंग स्वीकृत की जाए ताकि आमजन को आसानी से पानी मिल सकें। अभी पानी की सप्लाई नहीं और टैंकर भी नहीं आते हैं। इस कारण महिलाओं का धक्के खाने पड़ते हैं। इतनी भीषण गर्मी में दूर तक जाना मुश्किल हो गया है।