Alwar में अश्लील वीडियो बनाकर महिला से दुष्कर्म और हड़पे गहने, केस दर्ज
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर महिला का अश्लील वीडियो बनाकर चार युवकों ने रेप किया। पीड़िता को ब्लैकमेल कर जेवरात भी हड़प लिए। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी चारों को पकड़ा नहीं गया। अब एसपी से शिकायत की है। मामला खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर के एक गांव का है। महिला के पति ने 9 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया कि नरेंद्र और विपिन उसकी पत्नी को घर में अकेला देखकर आए। विपिन ने जबरन उसका अश्लील वीडियो बनाया। गहने भी ले गए। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद अमित नाम का युवक आया। उसने वीडियो दिखाकर रेप किया।
इसके बाद प्रकाश आया। उसने भी वीडियो दिखाकर रेप किया। उन्होंने 10 हजार रुपए की मांग की। इस तरह चार आरोपियों ने रेप किया। रिपोर्ट होने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई एक्शन नहीं लिया है। पीड़िता खैरथल में एसपी ऑफिस पहुंची और शिकायत दर्ज कराई है।