Aapka Rajasthan

Alwar चक्की से आटा पीसते समय करंट लगने से महिला की मौत

 
Alwar चक्की से आटा पीसते समय करंट लगने से महिला की मौत

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर आटा पीसते समय करंट लगने से महिला झुलस गई। उसे जिला हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन दम तोड़ दिया। हादसा भरतपुर के डीग जिले के केथवाड़ा घगवाडी गांव का है। महिला के सात बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि डीग जिले के कैथवाड़ा घगवाड़ी गांव निवासी फाऊरख की पत्नी शकीरा मंगलवार सुबह करीब 5 बजे चक्की से आटा पीसने में लगी थी। तब चक्की में अचानक करंट आ गया। जिससे महिला काफी झुलस गई। जब परिवार के लोगों को पता लगा तो तुरंत डीग के अस्पताल लेकर गए, वहां से अलवर रैफर कर दिया गया। महिला काफी झुलस गई थी।

शव लेने अस्पताल आए परिजन। - Dainik Bhaskar

अलवर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला के सात बच्चे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मासूमों की पुकार सुन दूसरों की आंखों से भी आंसू निकल पड़े। गांव में शोक छा गया।