Aapka Rajasthan

Alwar में भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, एक घायल

 
Alwar में भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, एक घायल 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर शहर के NEB थाना क्षेत्र में लोहा मंडी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। जिससे दो की मौत हो गई। तीसरा युवक भी गंभीर घायल है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। लेकिन घायलों ने रात को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतक युवक विशाल। - Dainik Bhaskar

अलवर शहर के 60 फुट रोड निवासी पवन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे भांड बस्ती निवासी तीनों युवक काला कुआं से घर लौट रहे थे। लोहा मंडी में खाद बीज की दुकान के पास अज्ञात वाहन ने इनको टक्कर दी है। जिसमें भांड बसती निवासी 20 साल के युवक सिद्धांत, विशाल व सावन उर्फ लांबा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन रात 11 बजे सिद्धांत ने मित्तल अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं विशाल ने अलवर जिला अस्पताल में शनिवार तड़के 4 बजे दम तोड़ दिया। वहीं सावन उर्फ लांबा का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। ये तीनों युवक एक ही बस्ती के हैं। ढोल बजाने का काम करते थे। शुक्रवार को काला कुआं से ढोल बजाकर वापस लौट रहे थे। तब यह घटना हुई है। शनिवार को मृतकों का पोस्टमार्टम होगा। उधर, पुलिस अज्ञात वाहन की जानकारी करने मेंलगी है। घटना से पूरी बस्ती में शोक छा गया है।