Aapka Rajasthan

Alwar बाइक और ईको गाड़ी की भीषण टक्कर में दो लोग घायल

 
Alwar बाइक और ईको गाड़ी की भीषण टक्कर में दो लोग घायल

अलवर न्यूज़ डेस्क, धुलंडी की धूम के चलते कोटकासिम में अलग-अलग दो स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोग घायत हो गए। शाम करीब 7 बजे बिलाहेडी के पास ईको व बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई हरियाणा के जलियावास का रहने वाला राहुल पुत्र सुदंरलाल और कोटकासिम के जमालपुर का मनोज पुत्र शंभूदयाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

आमने-सामने की टक्कर लगने से दोनों को गंभीर हालत में 108 ऐम्बुलेंस की सहायता से कोटकासिम के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां पर दोनों ही घायलों की हालत अधिक नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने दोनों घायलो को जिला अस्पताल अलवर के लिए रेफर कर दिया। तो वहीं शाम करीब 3 बजे कोटकासिम बस स्टैंड के पास एक बाइक चालक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

पैदल चलते युवक को टक्कर दी, मौत

अलवर के MIA थाना क्षेत्र के 27 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के चाचा ने बताया कि दिनेश पुत्र अमर सिंह जाट निवासी भजीट धुलंडी की शाम को अलवर से वापस गांव लौट रहा था। पैदल चलते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर दी। जो काफी देर तक वहां पड़ा रहा। बाद में परिजनों को पता चला। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक दिनेश के चाचा बृजलाल ने बताया कि वह मूल रूप से खेती बाड़ी और मजदूरी भी करता था। वह सुबह घर से नौ बजे के आसपास निकला था। ये मजदूरी कर वापस गांव लौट रहा था। जिसके तीन बच्चे हैं। जो पढ़ाई करते हैं। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक छा गया।