Aapka Rajasthan

Alwar दिल्ली व पंजाब के 2 मुख्यमंत्री आएंगे आज, थानागाजी में रोड शो

 
Alwar दिल्ली व पंजाब के 2 मुख्यमंत्री आएंगे आज, थानागाजी में रोड शो

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर विधानसभा चुनाव प्रचार में अलवर में मंगलवार को दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान अलवर के थानागाजी में आएंगे। इनके अलावा खैरथल में गृह मंत्री अमित शाह और अलवर के मालाखेड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आएंगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव अब चरम पर है। अलवर की 11 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस, बीजेपी के बड़े नेता पूरी ताकत से वोटर को पक्ष में करने में लगे हैं। अब तो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी राजस्थान के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी के प्रचार में उतर आए हैं। सबसे पहले दोनों नेताओं की अलवर के थानागाजी से एंट्री होगी। वे हेलिकॉप्टर से सीधे थानागाजी उतरेंगे। यहां थानागाजी में पार्टी प्रत्याशी कैलाश मीणा के प्रचार में रोड शो करेंगे। अपने कार्यकर्ता व समर्थकों को संबोधित भी कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल उनका रोड शो का कार्यक्रम है। इसके बाद दोनों नेता नीमकाथाना जाएंगे। वहां भी रोड शो होगा।

पूर्व CM और गृह मंत्री भी अलवर में आज

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और केंद्र सरकार में गृह मंत्री व बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह भी अलवर आएंगे। अमित शाह सुबह करीब 11 बजे खैरथल आएंगे। वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मालाखेड़ा है।