Alwar में चोर ने भगवान की मूर्ति पर हाथ जोड़कर की मंदिर में चोरी, गिरफ्तार
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी रविवार रात को पकड़ा गया। आरोपी ने चोरी से पहले भगवान की मूर्ति के सामने हाथ जोड़े थे। उसके बाद दानपात्र को तोड़कर रुपए लेकर गया था।मामला अलवर के अरावली विहार थाना का है। पुलिस ने आरोपी गोपेश मन्नाका निवासी शातिर नकबजन को पकड़ा है। वह नशा खरीदने के लिए चोरी करता था।
मंदिरों को बनाता निशाना
शातिर नकबजन गोपेश एक ही रात में साइबर थाने के सामने और फ्रेंड्स कॉलोनी के शिव मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर ने पहले मंदिर में भगवान की मूर्ति के सामने हाथ जोड़े। इसके बाद घंटी बजाई। उसके बाद दान पात्र को तोड़कर रुपयों को चोरी किया। गोपेश पहले बाइक पर मंदिरों की रेकी करता था। रात को हेलमेट लगाकर जाता था। मंदिर को सूना देखकर घुस जाता था।
सीसीटीवी में चोरी करते दिखा
मंदिर में लगे सीसीटीवी में भी चोरी की वारदात कैद हो गई। सोशल मीडिया पर भी फोटो सामने आए है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी में चोर गोपेश चोरी करते दिखाई दे रहा है। चोरी का पता सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने पर लगा। इसके बाद थाना पुलिस को सूचित किया गया। अब गोपेश पुलिस की गिरफ्त में हैं।