Aapka Rajasthan

Alwar से 286 टन प्याज लेकर असम के लिए दूसरी किसान रेल हुई रवाना

 
Alwar से 286 टन प्याज लेकर असम के लिए दूसरी किसान रेल हुई रवाना

अलवर न्यूज़ डेस्क !!! गुरुवार देर रात प्याज लेकर दूसरी किसान रेल असम राज्य के बेहटा के लिए रवाना हुई। 22 काेच की इस ट्रेन से 286 टन प्याज भेजी गई है। जिससे पहले 30 नवंबर काे अलवर से पहली किसान रेल से 216 टन प्याज बेहटा भेजी गई थी। दूसरी रेल रवानगी से पहले 286 टन प्याज 5200 कट्टाें में ट्रकाें के जरिए प्याज मंडी से रेलवे माल गाेदाम पहुंचाई गई। शाम करीब 7.30 बजे प्याज के कट्टाें काे ट्रेन के डिब्बाें में रखने का कार्य शुरू हुआ।

कट्टे रखने में 60 श्रमिकाें में करीब 3 घंटे लगे। इसके बाद देर रात किसान रेल रवाना हुई। अलवर से 1836 किलाेमीटर दूर बेहटा तक यह ट्रेन पहुंचने में करीब 42 घंटे लगेेंगे। सारी प्याज भेजने का खर्च 6 लाख 62 हजार 846 रुपए आया है। प्याज के थाेक व्यापारी अभय सैनी उर्फ पप्पूभाई का कहना है कि ट्रक के मुकाबले रेल से प्याज भेजने में 18 घंटे की बचत हाेगी।

एक किलाे प्याज ट्रक से भेजना का भाड़ा 6.25 रुपए आता है रेल से किराया 3.25 रुपए ही आता है। इस तरह ट्रक के मुकाबले रेल से प्याज भेजना करीब 50 प्रतिशत सस्ता है। अभी न्यूजलपाईगुड़ी, रानीपात्रा व दानापुर के लिए भी किसान रेल चलाने का प्रस्ताव है।