Aapka Rajasthan

धर्मांतरण का खेल बेनकाब! अलवर में बच्चों को बहकाने वाले 2 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, ऐसे खुला घिनौने खेल का राज़

 
धर्मांतरण का खेल बेनकाब! अलवर में बच्चों को बहकाने वाले 2 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, ऐसे खुला घिनौने खेल का राज़ 

अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में धर्मांतरण से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गोलेटा गाँव स्थित सैयद कॉलोनी में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर अमृत और सोनू रायसिख नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ईसाई मिशनरियों द्वारा संचालित एक छात्रावास में छापेमारी की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान छात्रावास में 52 बच्चे मिले। आरोप है कि छात्रावास में रहने वाले छोटे बच्चों को शिक्षा के नाम पर हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा था और धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। हिंदू संगठनों और मुखबिरों की सूचना पर एमआईए थाना पुलिस ने बुधवार शाम कार्रवाई की।

गरीब बच्चों को बनाया जाता था निशाना

अलवर के एसपी सुधीर चौधरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अहमदाबाद (गुजरात) निवासी अमृत और अलवर जिले के रामगढ़ निवासी सोनू रायसिख को गिरफ्तार किया गया है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि ईसाई मिशनरियों से जुड़े लोग झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशाना बनाते थे।

मौके से धार्मिक ग्रंथ और किताबें भी बरामद

आरोप के अनुसार, छात्रावास में बच्चों को पैसों का लालच देकर और शिक्षा देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छात्रावास से कुछ धार्मिक ग्रंथ और किताबें भी बरामद की हैं। छात्रावास में रहने वाले छोटे बच्चों ने पुलिस को बताया है कि उन्हें ईसाई धर्म के बारे में बताया जाता है।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

इस मामले की शिकायत के साथ ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, इन बच्चों की उम्र 6 से 17 साल के बीच है। जाँच में पता चला है कि इन दोनों आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले सीकर में मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद उसे जमानत मिल गई थी।