Aapka Rajasthan

Alwar खेल मैदान पर वर्षों से आरआर और आर्ट्स कॉलेज का कब्जा

 
Alwar खेल मैदान पर  वर्षों से आरआर और आर्ट्स कॉलेज का कब्जा
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर जिले की राजर्षि महाविद्यालय और बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय के खेल मैदानों पर निजी अकादमियों ने कब्जा कर रखा है। यहां युवाओं को प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसकी फीस भी ये अकादमियां वसूल रही है। खास बात यह है कि ये अकादमियां कॉलेज प्रशासन की बैगर अनुमति के संचालित हो रही हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से इन संस्थाओं को कई बार मौखिक और लिखित नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन ये टस से मस नहीं हो पाई हैं। इसमें कला कॉलेज में एक व राजर्षि महाविद्यालयों में 25 से अधिक निजी संस्था विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने में जुटी हुई हैं। इससे इन कॉलेजों के विद्यार्थियों को खासी परेशानी हो रही है।

मैदानों में फैला रहे गंदगी, वातावरण कर रहे प्रदूषित : राजर्षि महाविद्यालय खेल प्रभारी चंद्रभान मीणा ने बताया कि मैदान में निजी अकादिमयों की ओर से अभ्यर्थियों को कई प्रकार के खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण लेने आ रहे युवाओं की ओर से यहां गंदगी फैलाई जा रही है। मैदान में बने शौचालय भी इतने गंदे हैं कि इनके आसपास से निकलना भी मुश्किल है। कला महाविद्यालय में 2020 से खेल एकेडमी संचालित हैं, जो बगैर अनुमति के चल रही है। इनको कई बार मैदान खाली करने के लिए कहा, लेकिन अब तक भी इसको खाली नहीं किया गया है। इसके लिए कमेटी बनाई गई है। अब कानूनी प्रक्रिया अपनाकर इन्हें हटवाया जाएगा।  महाविद्यालय के खेल मैदान में कई निजी एकेडमियां संचालित हैं। इन्होंने संचालन की कोई अनुमति नहीं ले रखी है। ये खेल मैदान को भी गंदा कर देती हैं और दीवारों को भी नुकसान पहुंचाती हैं।

ट्रेक की दशा हो रही खराब, दो बार मैदान की दीवार गिरी

दोनों महाविद्यालयों में बने ट्रैक को निजी एकेडमियों की ओर से खराब किया जा रहा है। इनमें हजारों विद्यार्थियों को रुपए लेकर तैयारी करवाई जा रही है। ट्रैक बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता है तो कॉलेज को अपने फंड से इसे ठीक करवाना पड़ता है। कॉलेज प्रशासन की ओर से मैदान की दीवार को दो बार सही करवा दिया गया है, लेकिन इन्हें बार-बार क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। दीवार टूटने से चोरी का अंदेशा भी बना रहता है।