Aapka Rajasthan

Alwar कल कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे से शाम 6 बजे तक प्रताप ऑडिटोरियम में होगा

 
Alwar कल कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे से शाम 6 बजे तक प्रताप ऑडिटोरियम में होगा

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर प्रेरणादायी वक्ता एवं आध्यात्मिक गुरू बीके शिवानी के आध्यात्मिक प्रवचन 29 फरवरी की दोपहर 3.30 से शाम 6 बजे तक प्रताप ऑडिटोरियम में होंगे। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब अलवर सरिस्का एवं ब्रह्मकुमारीज अलवर के संयुक्त तत्वावधान में होगा। बीके शिवानी के कार्यक्रम में पास से ही प्रवेश मिलेगा।  एक पास पर एक ही व्यक्ति को प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही प्रताप ऑडिटोरियम परिसर में बड़ी एलईडी लगा बिठाकर सीधा प्रसारण ​दिखाने की व्यवस्था की गई है। यहां भी पास से ही प्रवेश मिलेगा। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम में बच्चों को लेकर नहीं आएं। साथ ही कार्यक्रम के दौरान अपने मोबाइल भी साइलेंट मोड पर रखें। जिससे किसी भी तरह का व्यवधान नहीं हो।

विश्व के अधिकांश देशों में अपने आध्यात्मिक प्रवचनों में असीम आनंद का ज्ञान देने वाली बीके शिवानी यहां भी इसी विषय पर जानकारी देंगी। वे आध्यात्मिक वक्ता के साथ लेखिका भी हैं। हर सोमवार को उनका आध्यात्मिक लेख अनंत ऊर्जा नाम से प्रकाशित होता है। इनमें संस्कार व कर्म पर विशेष जोर होता है। उन्होंने इंजीनियरिंग में स्नातक और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिग्री की है।

 

वह प्रेरक वक्ता व आध्यात्मिक उपदेशक के रूप में देश-विदेश में अपनी पहचान रखती हैं। शहर में उनके कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह का माहौल बना हुआ हैं। अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, संयोजक मोहन निहालानी व सचिव प्रेम कथूरिया ने बताया कि दोपहर 3.40 के बाद कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम का प्रसारण यूट्यूब चैनल पर भी होगा।