Alwar सीजन में पहली बार 43 डिग्री पहुंचा तापमान, बच्चे बेहाल
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिन से तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सोमवार को भी तेज गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह 7 बजे से ही तेज गर्मी का असर शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे तक आसमान से अंगारे बरसना शुरू हो गए। दोपहर बाद बादलवाही ने धूप से निजात दिलाई, लेकिन गर्मी का असर कम नहीं हुआ। शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है। शहर में भी सुबह से ही तेज गर्मी का असर रहा। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में दिन का पारा 45 डिग्री से. पहुंचने की संभावना है।

स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग
राजस्थान प्राथमिक एंव माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला कलक्टर से स्कूलों के समय में परिर्वतन की मांग की है। स्कूल की छुट्टी होने के समय सूरज की धूप चरम पर होती है। इससे स्कूल से घर पहुंचने पर विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
