Aapka Rajasthan

Alwar में 5 डिग्री पहुंचा तापमान, खेतों में जमी ओस की बूंदें

 
Alwar में 5 डिग्री पहुंचा तापमान, खेतों में जमी ओस की बूंदें

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर बानसूर में बुधवार शाम से ही शीतलहर ने लोगों की कपकपी छुड़ा रखी है। शीतलहर के चलने से तापमान में गिरावट आई है। जिससे क्षेत्र में कई जगह ओस की बूंदें जमने लग गई। क्षेत्र में आज सुबह तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के क़रीब रहा। जिससे लोगों का ठंड का एहसास हुआ। बदलते मौसम ने किसानों के लिए चिंता खड़ी कर दी है।

सरसों की फसल में चेपा और धोली रोली नाम का रोग लगने की संभावना बढ़ गई है।

किसानों का कहना है कि मौसम रोजाना बदल रहा है। पिछले दिनों आसमान में बादल छाए रहने से सरसों की फसल में चेपा और धोली रोली नाम का रोग लगने की संभावना बढ़ गई है। वही आज सुबह कई जगह ओस का जमना सरसों की फसल के लिए खतरा बन गया है। सरसों की फसल पककर तैयार हो चुकी है। अगर ऐसे में तापमान और नीचे आया तो सरसों की फसल खराब हो सकती है। हालांकि आज सुबह से ही मौसम साफ है। सुबह 7 बजे ही धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है लेकिन तेज हवाओं का दौर जारी है।