Aapka Rajasthan

Alwar में आवारा कुत्तों ने करीब 7 लोगों को काटा, निगम पकड़ने में नाकाम रही

 
Alwar में आवारा कुत्तों ने करीब 7 लोगों को काटा, निगम पकड़ने में नाकाम रही

अलवर न्यूज़ डेस्क, शहर में आवारा कुत्तों का आतंक है। आवारा कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। लेकिन नगर निगम प्रशासन इन कुत्तों को पकड़ने को लेकर कतई गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। आवारा एक कुत्ते ने गुरुवार को स्कीम-एक स्थित स्वामी दयानंद पार्क के सामने अलग-अलग समय में करीब 7 लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम को दी। टीम कुत्ते को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची।लेकिन असफल रही। टीम जैसे ही कुत्ते को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागी तो कुत्ता नाली के पटाव के नीचे जाकर घुस गया और काफी देर तक बाहर नहीं निकला। टीम उसके बाहर निकलने का इंतजार कर ही रही थी कि वह नाली से बाहर निकल कर भाग गया। स्कीम एक निवासी अनुराधा गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उसके घर के पास एक राहगीर महिला को काट लिया। जो लहुलुहान हो गई।

फिर दोपहर बाद उक्त कुत्ते ने 65 वर्षीय महिला पुष्पा गुप्ता निवासी 303-स्कीम एक का हाथ काट लिया। साथ ही पड़ौसी महिला सीमा जैन को भी झपट्टा मारकर काटने का प्रयास किया था। इसके अलावा आवारा कुत्ते ने कॉलोनी में घरों में काम करने वाली महिला मुन्नी देवी व इमरती देवी व राहगीर एक महिला व पुरुष को काट लिया। कॉलोनी निवासी ज्ञानेंद्र शर्मा व अनुराधा गुप्ता का कहना था कि कॉलोनी में आवारा कुत्तों की भरमार है। जो आए दिन लोगों को काट रहे हैं। महिला को कुत्ता काट जाने के बाद एकत्रित लोग।