Aapka Rajasthan

Alwar शहर की सड़कों पर आवारा जानवरों का जमावड़ा, लोग परेशान

 
Alwar  शहर की सड़कों पर आवारा जानवरों का जमावड़ा, लोग परेशान  

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर शहर की सड़कों पर घूमते आवारा पशु आमजन के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। सड़कों पर गोवंश को छोड दिया जाता है, लेकिन संबंधित विभाग इनको पकड़ने की कार्रवाई नहीं कर रहे। गोपालक गोवंश का दूध निकालकर सड़कों पर आवारा छोड़ देते हैं। इससे आमजन परेशान रहता है।

त्रिपोलिया व जगन्नाथ सहित अन्य मंदिरों के बाहर सुबह बड़ी संख्या में गोवंश खड़ा रहता है। इससे श्रद्धालुओं के साथ हादसा होने का डर रहता है। शहर की घंटाघर सब्जी मंडी, कृषि उपज मंडी की सब्जी मंडी, पुराना कटला सब्जी मंडी में आवारा पशु महिलाओं की सब्जी का थैला छिन लेते हें। होपसर्कस, मन्नी का बड, अशोका टाकीज सहित अन्य बाजारों में आवारा पशुओं की संख्या इतनी अधिक है कि सुबह से शाम तक बीच बाजार में खड़े रहते हैं। इससे वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को परेशानी होती है। खास तौर पर बाजार आई महिलाओं और बच्चों का बाजार से निकलना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने बताया कि पशुपालक गोवंश का दूध निकालकर सड़कों पर छोड़ देते हैं।